Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भतरौजखान पुलिस ने दिल्ली से दो वारंटियों को दबोचा
  • अल्मोड़ा

भतरौजखान पुलिस ने दिल्ली से दो वारंटियों को दबोचा

RNS INDIA NEWS 24/04/2025
default featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देशों के तहत जिलेभर में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भतरौजखान पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त पुष्कर राम और उसकी पत्नी दीपिका को दिल्ली से दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुष्कर राम, ग्राम हनेड़ी, तहसील सल्ट, जनपद अल्मोड़ा का निवासी है और उसके खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 117/2024 के तहत धारा 498ए, 323, 504 भारतीय दंड संहिता तथा ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत वारंट जारी था। वहीं, उसकी पत्नी दीपिका, निवासी खुरेड़ी, भिकियासैंण, जनपद अल्मोड़ा के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 43/2022 में समान धाराओं के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गोपनीय सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर भतरौजखान पुलिस ने दोनों आरोपियों की दिल्ली में मौजूदगी की पुष्टि की और तत्काल दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय जोशी और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा मुक्ति केन्‍द्र में चम्‍मच से गोद कर अधेड़ की हत्‍या
Next: सीबीआई अधिकारी बन बुजुर्ग से ठगे 7.20 लाख, दो ठग मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने संघ भवन जीर्णोद्धार पर विधायक मनोज तिवारी का जताया आभार

RNS INDIA NEWS 12/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय युवा दिवस पर रामकृष्ण कुटीर में स्वामी विवेकानंद को अर्पित की श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 12/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस में अनुसूचित जाति के कृषकों का पाँच दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

RNS INDIA NEWS 12/01/2026 0

[display_rns_ad]

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जनवरी
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खैट पर्वत और नागटिब्बा ट्रैक होंगे विकसित
  • फौज में अफसर बनाने का झांसा देकर ऐंठी रकम
  • रिजॉर्ट में दोस्तों संग ठहरे युवक की संदिग्ध मौत
  • कार सवारों ने युवक का सिर फोड़ा, हाथ भी तोड़ा
  • बर्थडे पार्टी में बवाल, मारपीट के आरोप में क्रॉस केस दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.