Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पहलगाम हमले के विरोध में कोटद्वार बाजार रहा बंद
  • पौड़ी

पहलगाम हमले के विरोध में कोटद्वार बाजार रहा बंद

RNS INDIA NEWS 24/04/2025
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। लोग अपने-अपने तरीकों से हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। कोटद्वार के व्यापारियों ने गुरुवार को 11 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। प्रांतीय उद्योग व्यापर मंडल के आह्वान पर कोटद्वार मुख्य बाजार से लेकर भाबर क्षेत्र तक की दुकानें बंद रही। इस दौरान दूरस्थ क्षेत्रों से आए यात्रियों को चाय तक नसीब नहीं हो पाई। हालांकि यातायात पूर्व की तरह चालू रहा। इसके बाद व्यापारी हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित हुए। वहां से वे जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए झंडाचौक पहुंचे और आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। आतंकवादी बाहर से आने जाने वाले पर्यटकों सहित आम लोगों को भी निशाना बना रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार को आतंकवादियों और उनको संरक्षण प्रदान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन करने वालों में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष भंजू भाटिया, विक्की गोयल, राजदीप माहेश्वरी, अजय गुप्ता, अंकित सिंघानिया और सेवकराम मानूजा सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीबीआई अधिकारी बन बुजुर्ग से ठगे 7.20 लाख, दो ठग मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा में कांग्रेस ने किया पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.