Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार से 12 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक फरार
  • अल्मोड़ा

कार से 12 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक फरार

RNS INDIA NEWS 15/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब तस्करों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में शराब पिलाते एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा, वहीं रात में अवैध शराब से भरी कार भी बरामद की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने पहले सब्जी मंडी के पास राजू जनरल स्टोर के समीप भूपेंद्र सिंह (48 वर्ष), निवासी खोल्टा, अल्मोड़ा को उसके रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ लिया। उसके कब्जे से तीन बोतल अंग्रेजी शराब, दो क्वार्टर अंग्रेजी शराब और दो बोतल देशी माल्टा बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं रात को एनटीडी चौराहे पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वैगनआर कार संख्या यूए04 बी8794 को देखा। कार चालक ने पुलिस को देख तेजी से शैल बैण्ड की ओर गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस टीम पीछा करते हुए शैल पहुंची, जहां पार्किंग में कवर से ढकी वही संदिग्ध कार मिली। तलाशी में कार से 12 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें छह पेटी मैकडॉवेल्स ब्रांड की अंग्रेजी शराब और छह पेटी देशी शराब शामिल थी। यह कार पूर्व में भी शराब तस्करी में पकड़ी जा चुकी है, जो अबीर खां की बताई जा रही है। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को सीज कर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार (प्रभारी चौकी एनटीडी), हेड कांस्टेबल ईश्वर सिंह, कांस्टेबल विमल कुमार और पीआरडी जवान भरत कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोलने की आजादी की कीमत समझें नागरिक, खुद पर लगाएं नियंत्रण : सुप्रीम कोर्ट
Next: फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी कर रहे शिक्षक को 5 साल की सजा

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.