Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार का लालच देकर युवक के खाते से उड़ाए 94 हजार रुपये
  • अल्मोड़ा

कार का लालच देकर युवक के खाते से उड़ाए 94 हजार रुपये

RNS INDIA NEWS 03/07/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। दन्या थाने के गुरुड़ाबाज के पास स्थित अंडोली गांव का एक सीएससी संचालक सस्ते दाम में मारुति कार पाने के फेर में अपने बैंक खाते से 94 हजार रुपये गंवा बैठा। ठगी का एहसास होने पर उसने दन्या थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर सेल की टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अंडोली निवासी धीरज भट्ट पुत्र पूरन चंद्र भट्ट ने बताया कि वह सीएससी सेंटर चलाता है। बताया कि बीते 30 जून की रात उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से एक कॉल आई। उस फोनकर्ता ने बताया कि वह 75 हजार रुपये में मारुति कार बेचना चाहता है। धीरज उस शख्स के बहकावे में आ गया। इस पर उस शख्स ने पांच अलग-अलग किश्तो में धीरज से गूगल पे के जरिए 94417 रुपये हासिल कर लिए। उसके बाद भी वह धीरज से रुपयों की डिमांड करने लगा। शक होने पर धीरज ने घटना की जानकारी जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख योगेश भट्ट और जागेश्वर के पूर्व प्रधान हरि मोहन भट्ट को दी। उसके बाद धीरज ने दन्या थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। धीरज ने शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचकर साइबर सेल में भी लिखित जानकारी दी। दन्या थाने के एसओ सुशील कुमार ने बताया कि साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस प्रकार के अंजान फोन कॉल्स के प्रति सावधान रहने की अपील भी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंदिर में नव स्थापित देव प्रतिमाएं अराजक तत्वों ने की खंडित
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 29 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.