Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मंदिर में नव स्थापित देव प्रतिमाएं अराजक तत्वों ने की खंडित
  • अल्मोड़ा

मंदिर में नव स्थापित देव प्रतिमाएं अराजक तत्वों ने की खंडित

RNS INDIA NEWS 03/07/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय के पास स्थित कोसी मटेला गांव के प्राचीन धूनी मंदिर में अराजक तत्वों ने नव स्थापित दो देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बैठक कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान हेमा देवी ने बताया कि गांव के प्रसिद्ध श्री हरि हरज्यू धूनी मंदिर में पूर्व में तीन देव प्रतिमाएं स्थापित थी। करीब डेढ़ माह पूर्व ही पूर्ण विधि विधान से ग्रामीणों ने इस मंदिर में देवी और गोल्ज्यू की प्रतिमा स्थापित की थी। बताया कि शनिवार शाम गांव के कुछ लोग मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे तो भीतर नव स्थापित दो प्रतिमाएं खंडित देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास के लोगों को तत्काल घटना की जानकारी दी। रविवार को इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर्मी रुड़की में सिविलियंस की भर्ती में पकड़ा गया मुन्नाभाई
Next: कार का लालच देकर युवक के खाते से उड़ाए 94 हजार रुपये

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.