Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • कार दुर्घनाग्रस्त, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल
  • पिथौरागढ़

कार दुर्घनाग्रस्त, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल

RNS INDIA NEWS 06/11/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़।  हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को आ रही एक कार नेशनल हाइवे में दुर्घनाग्रस्त हो गई। कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला मुख्यालय से 25 किमी. दूर चुपकोट बैंड के पास कार सड़क से नीचे जा गिरी। कार ऊपर सड़क से नीचे स्थित सड़क पर आने के बाद करीब 200 मीटर गहरी में पहुंच गई। कार चला रहे बलवंत जिमवाल उम्र 36 वर्ष, उनकी पत्नी पूर्णिमा जिमवाल उम्र 32 वर्ष और छह वर्षीय पुत्र भाव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार सुरेंद्र बहादुर और नवनीत घायल हो गए। मृतक जिमवाल परिवार मूूल रूप से ओगला का रहने वाला है। वर्तमान में परिवार जिला मुख्यालय के रई वार्ड में रह रहा था। मृतक शिक्षक रानीखेत के राजकीय इंटर कालेज बासकोट में तैनात थे। उनकी पत्नी पिथौरागढ़ में ही गेस्ट टीचर थी। परिवार दीपावली मनाने के लिए अपने परिजनों के पास हल्द्वानी गया था और शनिवार को वापस लौट रहा था।

सूचना मिलते ही तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाल  प्रभात कुमार और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएआरफ के जवानों ने गहरी खाई में उतरकर मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायल सुरेंद्र बहादुर और नवनीत को जिला चिकित्सालय लाया गया। सुरेंद्र सेना के और नवनीत एसएसबी के जवान हैं। सुरेंद्र को देर सायं सेना चिकित्सालय भेज दिया गया जबकि नवनीत का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। घायलों और मृतक परिवार के बीच कोई संबंध नहीं होना बताया गया है। समझा जा रहा है कि जवानों को शिक्षक ने वाहन में लिफ्ट दी थी। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि दुर्घटना का कारण चालक बलवंत को नींद की झपकी आना हो सकता है। कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 12 नए केस
Next: राशिफल 7 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.