Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कार दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
  • पौड़ी

कार दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
default featured image

पौड़ी। ब्लाक पाबौ की चपलोडी-कुल्याणी सड़क पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद स्वास्थ्य केंद्र पाबौ से छुट्टी दे दी गई है। हादसा सोमवार रात उस समय हुआ जब एक ही परिवार के तीन लोग शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। विकास खंड पाबौ के सैंजी गांव निवासी दो भाई विक्रम ‌सिंह और प्रताप सिंह भंडारी ग्रामीण गुलाब सिंह भंडारी (चालक/वाहन स्वामी) के साथ सोमवार देर शाम देवकोट गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से लौटते समय चपलोड़ी-कुल्याणी मोटर मार्ग पर उनकी कार मणकोली के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की वजह तीव्र मोड़ और ढलान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया। पाबौ चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि हादसे में विक्रम ‌सिंह (52) पुत्र स्व.दर्शन सिंह भंडारी की मौत हो गई है। जबकि प्रताप सिंह और गुलाब सिंह भंडारी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटना में एक घायल
Next: जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में तहसील भनोली में तहसील दिवस आयोजित

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

जंगल में फंसे दृष्टिबाधित व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.