Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चार साल बेमिसाल अभियान के तहत जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

चार साल बेमिसाल अभियान के तहत जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 22/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशन में विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने 23 से 25 मार्च तक जनपद, विकासखंड और अन्य इकाइयों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। जनपद स्तर पर मुख्य कार्यक्रम 23 मार्च को मल्ला महल में आयोजित होगा, जिसमें जनहित और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जबकि समाज कल्याण विभाग पात्र लाभार्थियों को उपकरण वितरित करेगा। सूचना विभाग द्वारा योजनाओं से संबंधित जानकारी का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को मौके पर लाभान्वित भी किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, होटल संचालक से मांगी रंगदारी
Next: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, अहम विभाग मुख्यमंत्री के पास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.