Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पहले युवक पर सूजे से किए वार, भागने के प्रयास में दूसरे युवक को रौंदा
  • ऊधम सिंह नगर

पहले युवक पर सूजे से किए वार, भागने के प्रयास में दूसरे युवक को रौंदा

RNS INDIA NEWS 03/01/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। पुराने विवाद के चलते कार चालक ने एक युवक पर सूजे से दो वार किए। शोर-शराबे के बाद भागने के प्रयास में आरोपी ने एक अन्य युवक को रौंद डाला। इस घटना में दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती किया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी पर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सागर कुमार पुत्र शशि सागर निवासी पुरानी गल्ला मंडी पंत मार्केट स्थित फ्रेंड कलेक्शन रेडीमेट गारर्मेंट की दुकान पर काम करता है। बुधवार को वह साइकिल से किसी काम से पुरानी अस्पताल रोड पर गया था। यहां उसकी बाइक एक कार से टकरा गई। कार सवार युवक ने गुस्से में उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के समझाने पर वह चला गया। इसी खुन्नस के चलते गुरुवार रात कार सवार युवक फ्रेंड कलेक्शन पहुंचा और सागर कुमार को दुकान के बाहर बुलाकर उसे जबरन कार में बैठाने लगा। सागर ने विरोध करते हुए अपने बड़े भाई कृष्णा को बुला लिया। कृष्णा के हस्तक्षेप करने पर आरोपी कार चालक ने कृष्णा पर बर्फ तोड़ने वाले सूजे से दो वार कर दिए। जोकि कृष्णा के पेट के निजले हिस्से और कमर पर लगे और खून बहने लगा। शोर-शराबा होने पर आरोपी ने कार भगाने का प्रयास करते हुए सामने से आ रहे विनीत नामक युवक को रौंद डाला। इस घटना में विनीत के पैर में चोट लगी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल गन गया। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेजस्विनी मशाल व शुभंकर मौली का अल्मोड़ा में भव्य स्वागत
Next: पति पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.