Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • राहत: कैंसर-डायलिसिस के मरीजों को अब मिलेंगी निशुल्क दवाएं
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

राहत: कैंसर-डायलिसिस के मरीजों को अब मिलेंगी निशुल्क दवाएं

RNS INDIA NEWS 20/04/2022
rns featured image new

देहरादून। स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर के इलाज और एसटीएच में डायलिसिस कराने को आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें सभी दवाएं अस्पताल से निशुल्क मिलेंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन दवाओं का खर्च शिक्षा चिकित्सा विभाग उठाएगा। मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट में रोजाना 50 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी होती है।

वहीं करीब 12 से ज्यादा लोगों की कीमो थेरेपी की जाती है। इन मरीजों को हजारों रुपये की दवा बाजार से खरीदनी होती थी। इन मरीजों की परेशानी जल्द मेडिकल कॉलेज प्रशासन दूर करने जा रहा है। इन मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। टेंडर की अंतिम प्रक्रिया में एक-दो दिन में कंपनियों की फाइनेंशियल बिट खुलनी है।

डायलिसिस मरीजों को भी राहत
डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को काफी सामान एसटीएच प्रबंधन की तरफ से मिलता था। बावजूद इसके दवा व अन्य डाइलाइजर खरीदने होते थे। टेंडर हो जाने के बाद दवा, डाइलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये दवाएं लगती हैं कीमो थेरेपी में
दवा के जानकारों के अनुसार कीमो थेरेपी में कई दवाओं के मिश्रण को फ्लूड के माध्यम से शरीर में पहुंचाया जाता है। जिसमें सिसप्लाटिन, गैमीसीटाबीन, ओक्सीप्लाटीन, इटोपोसाइड, 5 एफयू, आइसोप्लाटिन आदि शामिल हैं।

मशक्कत के बाद मिली लिस्ट
कैंसर की दवाओं में मोटा कमीशन मिलता है। जिसके चलते कैंसर इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों का एक गुट इसकी दवा के टेंडर के पक्ष में नहीं था। ऐसे में कैंसर की जो दवाएं टेंडर में शामिल की जानी थीं, उनकी लिस्ट देरी से मिल सकी। कॉलेज प्रशासन के दबाव पर विरोध करने वाले डॉक्टरों ने लिस्ट उपलब्ध करा दी।

कीमो थेरेपी पर एक बार में 20 हजार का खर्चा
कैंसर के कई मरीजों की कीमो थेरेपी होती है। कैंसर की स्टेज के अनुसार महीने में एक या उससे ज्यादा बार कीमो थेरेपी की जाती है। एक कीमो थेरेपी में करीब 20 से 21 हजार रुपये का खर्च आता है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद मरीजों को कीमो थेरेपी समेत कई दवाएं अस्पताल से मिलने लगेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट में मीट व्यवसाई और व्यापारी फिर से आमने-सामने, आत्मदाह की धमकी देने वाले दो मीट व्यवसाई गिरफ्तार
Next: टिहरी जिले में अफीम की अवैध खेती नष्ट कराई, दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.