Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कनाडा में मारे गए पांच भारतीय छात्रों के शव मंगलवार को लाए जाएंगे भारत
  • अंतरराष्ट्रीय

कनाडा में मारे गए पांच भारतीय छात्रों के शव मंगलवार को लाए जाएंगे भारत

RNS INDIA NEWS 27/03/2022
rns featured image new

कनाडा। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में 12 मार्च को हुए दुखद हादसे में पांच भारतीय छात्रों की जान चली गई। अब इनके शवों को भारत लाया जा रहा है। पांचों छात्रों के शव मंगलवार को भारत आने की उम्मीद है। मृतकों में एक छात्र हरियाणा और चार पंजाब के रहने वाले थे। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में दो हफ्ते पहले हाईवे 401 पर एक सवारी गाड़ी ट्रैक्टर ट्रेलर से भिड़ गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच भारतीय छात्रों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य छात्र घायल हुए, जिनकी हालत खतरे से बाहर है। मृतकों की पहचान हरप्रीत सिंह (24), जसपिंदर सिंह (21), करणपाल सिंह (22), मोहित चौहान (23) और पवन कुमार (23) के रूप में हुई।
इनके शव मंगलवार को नई दिल्ली आएंगे। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद इनके परिजन को सौंपा जाएगा। इनमें से तीन छात्र मॉन्ट्रियल के कनाडा कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। इस संस्थान ने तीनों के शवों के ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा उठाने का फैसला लिया है। एक अन्य छात्र का ट्रांसपोर्टेशन खर्च बीमा कंपनी उठाएगी। वहीं एक छात्र का शव भारत सरकार अपने खर्च पर भारत ला रही है।
ग्रेटर टोरंटो एरिया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में भारतीय छात्र एवं अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से पांचों छात्रों को विदाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झूठी गवाही देने से मना करने पर दुष्कर्म का प्रयास
Next: मैं राष्ट्रपति होता तो रूस को परमाणु बम गिराने की धमकी दे देता : डोनाल्ड ट्रंप

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.