Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कनाडा को भारत देगा वैक्सीन की संजीवनी
  • राष्ट्रीय

कनाडा को भारत देगा वैक्सीन की संजीवनी

RNS INDIA NEWS 12/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। किसान आंदोलन को समर्थन देने के मामले में विरोध झेल रहे कनाडा के लिए प्रधानमंत्री मोदी मददगार बनकर सामने आए हैं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में कनाडा ने भारत से मदद मांगी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत कनाडा को वैक्सीन भेजेगा। कनाडा के पीएम जस्टिन टूडो के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने बात करके हर संभव सहायता देने का भी भरोसा दिया है। गौरतलब है कि कृषि कानूनों के खिलाफ भारत में चल रहे प्रदर्शन को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो द्वारा समर्थन दिया गया। जिसके बाद भारत ने कनाडा के राजदूत को तलब कर दोनों देशों के संबंधों में दरारा आने की चेतावनी दी थी। राजदूत को तलब किए जाने के बाद टूडो का बयान भी आया था और उन्होंने कहा था कि उनका देश विश्व में कहीं भी शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। माना जा रहा है कि खटास की वजह से वैक्सीन मैत्री प्रोग्राम से कनाडा दूर रह सकता है। लेकिन पीएम के ट्वीट ने पूरी तस्वीर को साफ कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल रिकवरी को लेकर भी टूडो से बात की है। भारत ने फरवरी में वाणिज्यिक आधार पर 25 देशों को कोवि-19 टीकों की 24 मिलियन खुराक की आपूर्ति को मंजूरी दी जो जनवरी में निर्यात किए गए 10.5 मिलियन टीकों से दोगुना से अधिक है। सरकार ने पिछले महीने कहा था कि विदेश मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को वाणिज्यिक आधार पर वैक्सीन के निर्यात की देखरेख करेगा। भारत ने 20 देशों को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 16.7 मिलियन खुराक की आपूर्ति की है। इसमें बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान, नेपाल, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बहरीन और ओमान, बारबाडोस और डोमिनिका जैसे 13 देशों में लगभग 6.3 मिलियन खुराक की फ्री आपूर्ति की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला स्वच्छता पर जागरूकता गोष्ठी 14 फरवरी को दौलाघट में
Next: सीएए के खिलाफ प्रदर्शन मामले में गोगोई की जमानत याचिका खारिज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.