Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कनाडा जाकर पढ़ाई करने वाले भारतीयों के लिए नई गाइडलाइंस जारी, जॉब पर पाबंदी!
  • अंतरराष्ट्रीय

कनाडा जाकर पढ़ाई करने वाले भारतीयों के लिए नई गाइडलाइंस जारी, जॉब पर पाबंदी!

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
rns featured image new

ओटावा। कनाडा जाकर पढ़ाई करने वाले भारतीय स्टूडेंट्स के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी की गई है। भारत में मौजूद हाई कमीशन ऑफ कनाडा ने स्टूडेंट्स को चेतावनी दी है कि वे तब तक देश में काम करना शुरू नहीं कर सकते हैं, जब तक उनके द्वारा चुने गए कोर्स की पढ़ाई आधिकारिक रूप से शुरू नहीं हो जाती है।
कनाडा हाई कमीशन ने आज एक ट्वीट कर कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि कुछ स्टडी परमिट आपको कनाडा में काम करने की इजाजत देते हैं। आप तब काम करना शुरू कर सकते हैं, जब आपके स्टडी प्रोग्राम की शुरुआत होगी। उससे पहले काम की इजाजत नहीं है। कमीशन ने अपने यहां आने वाले स्टूडेंट्स को इस बात को सुनिश्चित करने को कहा है कि वे डॉक्यूमेंट्स के जरिए ये साबित कर सकते हैं कि उनकी यूनिवर्सिटी या कॉलेज ने उन्हें देर से आने की इजाजत दी है। इसके अलावा, स्टूडेंट्स को उनके कोर्स की डेट में बदलाव की जानकारी दी गई है।
कमीशन के ट्वीट में आगे कहा गया कि अगर आप इस सर्दियों में कनाडा जा रहे हैं, तो एक बॉर्डर सर्विस ऑफिसर आपके डॉक्यूमेंट्स को रिव्यू करेगा। आपके डीएलआई ने आपको लेट आने की इजाजत दी है या आपको एक डेफरल मिला है। इसे साबित करने वाले डॉक्यूमेंट्स को दिखाने के लिए तैयार रहिए।
कनाडा इमिग्रेशन गाइडलाइंस के मुताबिक, स्टूडेंट्स को ऑफ-कैंपस काम करने की इजाजत सिर्फ तभी होगी, जब उन्होंने किसी निर्धारित शिक्षण संस्थान में फुल-टाइम स्टूडेंट के तौर पर एनरॉल कराया है। इसके अलावा पोस्ट-सेकेंडरी अकेडमिक, वोकेशनल या प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को भी काम करने की इजाजत होगी। वहीं, स्टडी वीजा में बताए गए नियमों के तहत, सेकेंडरी-लेवल वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम (सिर्फ क्यूबेक) में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को ऑफ-कैंपस काम करने की इजाजत होगी।
यहां गौर करने वाली बात ये है कि स्टूडेंट्स द्वारा चुना गया कोर्स कम से कम छह महीने वाला होना चाहिए। ये कोर्स डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट में से कुछ भी हो सकता है। कोर्स की जरूरत के अलावा, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के पास कनाडा में काम करने के लिए सोशल इंश्योरेंस नंबर भी होना चाहिए।
बता दें कि हर साल बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए कनाडा जाते हैं। कनाडा को लेकर भारतीयों के बीच इतना क्रेज बढ़ गया है कि वह विदेश में जाकर पढ़ाई करने वाला दूसरा सबसे ज्यादा पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एवलांच हादसा: 26 शव बरामद, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शव परिजनों को सौंपे
Next: डॉ. सुरेश कुमार होंगे रिसर्चर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.