Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेशभर में उच्च शिक्षण संस्थान 15 दिसंबर से खोले जाएंगे, बाकी कैबिनेट के फैसले यहाँ पढ़ें
  • देहरादून

प्रदेशभर में उच्च शिक्षण संस्थान 15 दिसंबर से खोले जाएंगे, बाकी कैबिनेट के फैसले यहाँ पढ़ें

RNS INDIA NEWS 09/12/2020
rns featured image new

देहरादून। त्रिवेंद्र सरकार कैबिनेट की बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रदेशभर में उच्च शिक्षण संस्थान 15 दिसंबर से खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना के चलते उच्च शिक्षण संस्थान मार्च के बाद से बंद हैं।
बताया कि शिक्षण संस्थान खोलने के साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करना होगा। किसी भी स्टाफ या छात्र के संक्रमित होने पर इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देनी होगी।
गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने दसवीं-बारहवीं की कक्षाओं को खोलने कीअनुमति पहले ही दे दी थी। इसके बाद, सरकार, उच्च शिक्षण संस्थान को खोलने के लिए एसओपी बनाने में जुट गई थी। उच्च शिक्षा विभाग ने पिछली कैबिनेट बैठक में भी दिवाली के बाद कॉलेज भी खोलने का प्रस्ताव रखा था। पिछली कैबिनेट ने इस पर निर्णय को दिसंबर प्रथम सप्ताह तक के लिए टाल दिया था। इसके अलावा, कैबिनेट में 29 लंबित प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 27 प्रस्तावों पर त्रिवेंद्र सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। दो प्रस्तावों को वापस भेजा गया है।सरकार ने कोरोना वैक्सीन लिए कोल्ड स्टोरेज पर चर्चा की गई। फैसला लिया है कि कोविड वैक्सीन को प्राथमिकता से फ्रंट लाइन वॉरियर्स को लगाया जाएगा। पहले फेस में 20 प्रतिशत लोगों को उत्तराखंड में कोविड-19 लगाई जाएगी, 55 साल से ऊपर के लोगों , फ्रंट लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों को भी टीका लगाया जाएगा।

कैबिनेट के फैसले:-
– चीन की कंपनियों को राज्य में नही मिलेंगे टेंडर
-पहले चरण में 20 लाख लोगों को लगेंगे कोविड वैक्सीन टीके
-शहरों में बीपीएल, गरीब, 100 वर्ग मीटर से कम क्षेत्र में घर वाले लोगों को 100 रुपये में पानी का कनेक्शन
-दून मेडिकल कॉलेज में 44 स्पेशलिटी विभागों को मंजूरी
-रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 900 के करीब पदों को मंजूरी
-अधीनस्थ चयन आयोग से होगी पुलिस भर्ती, नियमावली में किया गया संशोधन
-वैट के लंबित मामलों की समय सीमा बढ़ाई गई, 31 दिसम्बर से 31 जनवरी किया गया

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कानून तो लागू हो गया, लेकिन प्रदेश में भिक्षावृत्ति पर रोक नहीं
Next: समारोह में शामिल लोगों की सूची और शपथ पत्र देना होगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.