Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कानून तो लागू हो गया, लेकिन प्रदेश में भिक्षावृत्ति पर रोक नहीं
  • देहरादून

कानून तो लागू हो गया, लेकिन प्रदेश में भिक्षावृत्ति पर रोक नहीं

RNS INDIA NEWS 09/12/2020
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में लगभग सवा तीन साल पहले भिक्षावृत्ति पर रोक लगाई गई। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी की। जोर-शोर से प्रचारित किया गया कि उत्तराखंड उन 20 राज्यों और दो संघ शासित प्रदेशों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके लिए संबंधित अधिनियम में उल्लेख है कि सार्वजनिक स्थलों पर भीख मांगते या देते हुए पकड़े जाने पर यह अपराध की श्रेणी में होगा और इसमें बगैर वारंट गिरफ्तारी भी हो सकती है। दूसरी बार अपराध सिद्ध होने पर सजा की अवधि पांच साल तक हो सकती है। निजी स्थलों पर भिक्षावृत्ति की लिखित और मौखिक शिकायत पर अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। कानून तो लागू हो गया, लेकिन प्रदेश में भिक्षावृत्ति पर रोक नहीं लग पाई। आज भी हर चौराहे, बस स्टेशन और धार्मिक स्थलों के पास इनका जमावड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
बीते वर्ष जहरीली शराब से 60 से अधिक लोगों की मौत के बाद सरकार हरकत में आई। मौत के कारणों की जांच और जहरीली शराब पर रोक लगाने को आयोग का गठन किया। आयोग ने सरकार को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी। अफसोस यह कि अब एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इसकी मात्र दो ही संस्तुतियों को लागू करने की दिशा में काम चल रहा है। दरअसल, आयोग ने कहा कि परिवारों की बर्बादी का कारण बनने वाली अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। कच्ची शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मिथाइल एल्कोहल पर जहर अधिनियम के तहत नियंत्रण रखा जाए। नीति बनाने में आबकारी आयुक्त का दखल न हो। आयुक्त का कार्यकाल दो साल रखा जाए। इन बिंदुओं को दरकिनार करते हुए विभाग ने केवल अभी वाहनों की जीपीएस निगरानी और बोतलों पर विशेष बारकोड को लेकर ही कदम आगे बढ़ाए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर तकनीकी की पेचीदगियों से अंजान शख्स हो रहे हैं शिकार
Next: प्रदेशभर में उच्च शिक्षण संस्थान 15 दिसंबर से खोले जाएंगे, बाकी कैबिनेट के फैसले यहाँ पढ़ें

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.