Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • समारोह में शामिल लोगों की सूची और शपथ पत्र देना होगा
  • देहरादून

समारोह में शामिल लोगों की सूची और शपथ पत्र देना होगा

RNS INDIA NEWS 09/12/2020
rns featured image new

ऋषिकेश। पुलिस और तहसील प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव को शहर के वेडिंग प्वाइंट समेत धर्मशाला और आश्रमों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। शादी समारोह में 100 लोग ही शामिल होंगे। इसके लिए संचालक को आयोजक से नियम और शर्तों का अनुपालन करने शपथ पत्र लेना होगा। रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। नियमों के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बुधवार को ऋषिकेश कोतवाली में एसडीएम वरुण चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र ढौंडियाल और तहसीलदार अभिनव शाह ने संयुक्त रूप से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के वेडिंग प्वाइंट, धर्मशाला और आश्रम संचालकों की बैठक ली, जिसमें कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष एहतियात बरतने पर चर्चा की गई। संचालकों को निर्देशित किया कि वेडिंग प्वाइंट, आश्रम और धर्मशाला में प्रत्येक शादी और अन्य समारोह में 100 लोग ही शामिल होंगे। सभी का मास्क पहनना अनिवार्य होगा। निर्धारित मेहमानों की सूची और नियम शर्तो के अनुपालन को एक शपथ पत्र संचालकों को आयोजकों से लेनी होगा। आयोजन स्थल के मुख्यद्वार पर सीसीटीवी कैमरे और सेनेटाइजेशन की व्यवस्था रखें। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने संचालकों को आगाह किया कि कोविड-19 के नियम शर्तो की अनदेखी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर राजेश पाल, विनय उनियाल, राकेश उपाध्याय, रोशन लाल भट्ट, शेर सिंह, विनोद मिश्र, एसएसआई ओमकांत भूषण, एसआई उत्तम रमोला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेशभर में उच्च शिक्षण संस्थान 15 दिसंबर से खोले जाएंगे, बाकी कैबिनेट के फैसले यहाँ पढ़ें
Next: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने हल्द्वानी में किया जनसंवाद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.