Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • काबिना मंत्री आर्य ने किया गेहूं क्रय केंद्रों और एफसीआई के गोदाम का औचक निरीक्षण
  • देहरादून

काबिना मंत्री आर्य ने किया गेहूं क्रय केंद्रों और एफसीआई के गोदाम का औचक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
rns featured image new

प्रदेश भर में 22 लाख कुंतल गेहूं क्रय करने का लक्ष्य: रेखा

विकासनगर। पछुवादून दौर पर आई काबिना मंत्री रेखा आर्य ने गेहूं क्रय केंद्रों और एफसीआई के गोदाम का औचक निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। मंत्री रेखा आर्य ने केदारावाला में खेत में महिलाओं के साथ गेहूं की फसल काटी और ग्रामीण महिलाओं से सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य दो हजार पंद्रह रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जबकि प्रदेश भर में 22 लाख कुंतल गेहूं क्रय करने का लक्ष्य रखा गया है। बाबूगढ़ स्थित एफसीआई के गोदाम में बुधवार को निरीक्षण के दौरान काबिना मंत्री ने वहां काम कर रहे मजदूरों से बातचीत की। इस दौरान मजदूरों ने बताया कि पिछले चालीस साल से गोदाम में काम करने के बावजूद ठेकेदार की ओर से उन्हें ईएसआई, ईपीएफ की सुविधा नहीं दी जा रही है। इस पर मंत्री ने इस संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री रेखा आर्य ने गेहूं क्रय केंद्र में खुले में गेहूं रखे जाने पर नाराजगी जताई। मंत्री ने गेहूं रखने के लिए उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश क्रय अधिकारी को दिए। निरीक्षण के बाद केदारावाला गांव में पहुंची काबीना मंत्री खेत में महिलाओं के बीच पहुंची। उन्होंने करीब पंद्रह मिनट तक महिलाओं के साथ गेहूं की कटाई की। उन्होंने महिलाओं से खेत की बुआई से लेकर क्रय केंद्रों पर गेहूं और अन्य अनाज के विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अभी अधिकांश किसान क्रय केंद्रों के बजाय बाजार में गेहूं बेच रहे हैं। इसका कारण यह है कि किसानों को सरकारी क्रय केंद्र से करीब दो सौ रुपये प्रति कुंतल अधिक का भाव बाजार में मिल रहा है। कहा कि बावजूद इसके सरकारी क्रय केंद्र खुले रहेंगे। किसान जब चाहे तब इन केंद्रों पर अपने गेहूं बेच सकता है। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. अखिलेश मिश्र, ग्राम प्रधान तबस्सुम, पूर्व प्रधान इमरान खान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेंजर जोन में स्नान करने पर दो पर्यटकों का चालान
Next: 40 घंटे बाद सेना ने जंगल की आग पर पाया काबू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.