
रुद्रपुर(आरएनएस)। उत्तराखंड जैवप्रौद्योगिकी परिषद पंतनगर में सोमवार को कैबिनेट मंत्री एवं परिषद के अध्यक्ष प्रदीप बत्रा ने नवनिर्मित बायोटेक भवन एवं आधुनिक प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया। परिषद के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने विभाग की वर्तमान गतिविधियों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री बत्रा ने कहा कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने में जैवप्रौद्योगिकी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मंत्री बत्रा ने परिषद के विकसित कई उत्पाद-नैनो उर्वरक, हर्बल ग्रीन टी, हर्बल साबुन, समरानी कप और मशरूम अचार का विमोचन कर उन्हें आमजन को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। संचालन डॉ. मणिन्द्र मोहन ने किया। यहां डॉ. कंचन कार्की, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रगतिशील किसान डॉ. एसएस गौरैया, डॉ. समीना मेहताब, डॉ. रविन्द्र सिंह, डॉ. केसी वर्मा, डॉ. रत्ना राय, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. गुरविन्दर सिंह रहे।
क्या है नैनो उर्वरक : कार्यक्रम में बायोटेक भवन में नैनो उर्वरक का विमोचन किया गया। नैनो उर्वरक इको फ्रेंडली है और खरपतवारों से निर्मित है और पौधों के पोषण में उपयोगी है, जो उत्पादकता को बढ़ावा देने में सहायक है।

