Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कैबिनेट मंत्री जोशी ने मसूरी की समस्याओं पर ली अधिकारियों की बैठक
  • देहरादून

कैबिनेट मंत्री जोशी ने मसूरी की समस्याओं पर ली अधिकारियों की बैठक

RNS INDIA NEWS 19/08/2023
rns featured image new

देहरादून। शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में जलसंस्थान के कार्यालय स्थापना को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। मंत्री ने कहा कि जलसंस्थान आमजन से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विभाग है और इसके कार्यालय को इस हिसाब से बनाया जाए कि आमजन को कोई दुविधा न हो। मंत्री ने इस बावत तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से किंक्रेग पार्किंग सहित आपदा राहत की जानकारी भी ली। जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता ने इस विषय में उन्हें बताया कि कैमलबैक रोड स्थित जलसंस्थान के गेस्ट हाउस में अस्थाई तौर पर कार्यालय चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगले एक वर्ष के भीतर जलसंस्थान को आवंटित भूमि पर कार्यालय भवन का निर्माण करवा लिया जाएगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नन्दन कुमार, अधीक्षण अभियंता नमित रमोला, ईई लोनिवि जितेन्द्र त्रिपाठी, ईई एनएच प्रवीन कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल और ईओ मसूरी राजेश नैथानी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यालय में हर सप्ताह मंत्रियों की प्रेस कांफ्रेंस होगी
Next: अमरनाथ गुफा से लौट रहा श्रद्धालु पैर फिसलने से 300 फीट गहरी खाई में गिरा, मौत

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.