Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मकर संक्रांति पर किया खिचड़ी का वितरण
  • देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मकर संक्रांति पर किया खिचड़ी का वितरण

RNS INDIA NEWS 15/01/2024
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मकर संक्रान्ति उत्तरायणी पर्व के अवसर पर नैशविला रोड़ स्थित बदरीनाथ मंदिर में आयोजित खिचड़ी वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने स्वयं लोगों को खिचड़ी रूपी प्रसाद स्वरूप वितरित किया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ हमेशा हमें कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काली दास मार्ग स्थित बदरीनाथ मंदिर परिसर में साफ-सफाई की और श्रमदान किया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर में युवा मोर्चा के पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भाजपा भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित भंडारे कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, सतेंद्र नाथ, भावना पांडे, दिनेश चमन, बबिता सहोत्रा सिकन्दर, सौरव नेगी, शशांक डंगवाल, गौरव डंगवाल, सूरज नेगी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ
Next: पुलिस अधिकारी बताकर 80 हजार की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.