Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कैबिनेट मंत्री भगत ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाक़ात
  • नैनीताल

कैबिनेट मंत्री भगत ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाक़ात

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने शनिवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राष्ट्रीय कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री भगत ने बताया कि मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने उनसे उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही देहरादून जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते प्रत्येक विधानसभा के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भाजपा की टीम पूरी तरह से चुनावों की तैयारी में जुट गई है। यात्राओं व रैलियों के माध्यम से प्रदेश व केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताया जा रहा है। साथ ही सरकार जनता की हर तरह की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर कर रही है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। भगत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को आश्वस्त करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में देवभूमि उत्तराखंड में भाजपा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार स्थापित करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएच के कर्मचारियों की हड़ताल 24वें दिन भी रही जारी
Next: गुरुमेल राठौर बने आप के देहरादून जिलाध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.