Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बस स्टैंड शिफ्ट करने के विरोध में किसान
  • हरिद्वार

बस स्टैंड शिफ्ट करने के विरोध में किसान

RNS INDIA NEWS 16/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  शासन द्वारा रोडवेज बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट किए जाने के विरोध में कर्मचारियों, आसपास के व्यापारियों और किसान यूनियन के नेताओं की बैठक हुई। गुरुवार को सभी ने रोडवेज को शहर से बाहर शिफ्ट किए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर रोडवेज बस अड्डा शिफ्ट किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। रोडवेज परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू क्रांति (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि प्रदेश में हरिद्वार जिले के साथ शुरू से ही भेदभाव किया जा रहा है। चाहे मूल निवास का मामला हो या सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दिए जाने का। उन्होंने कहा कि जहां हरिद्वार जिले के रुड़की को कुंभ क्षेत्र से बाहर रखकर विकास कार्यों से वंचित रखा गया तो अब रोडवेज बस अड्डे और नवीन मंडी को शिफ्ट कर शहर की जनता के साथ सरकार कुठाराघात करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि भाकियू क्रांति किसी कीमत पर रोडवेज बस अड्डे और मंडी को शहर से बाहर नहीं जाने देगी। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि 1986 से यह बस अड्डा यहां पर है और शहर की पहचान है। इसके साथ ही आईआईटी, सीबीआरआई, एनआईएच आदि जैसे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संस्थान यहां है। रोडवेज शिफ्ट होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कत होगी। इसके साथ ही इसके सहारे चल रहे होटल, रेस्टोरेंट आदि के सैकड़ों संचालक बेरोजगार हो जाएंगे।
भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि बस अड्डा शहर से करीब सात किलोमीटर दूर शिफ्ट किया जा रहा है। लोगों को वहां आने-जाने में काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा। इसके साथ ही देर रात आवागमन बहुत मुश्किल होगा। रोडवेज के समीप विभिन्न कारोबार करने वाले व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन का वादा किया और हर लड़ाई में साथ होने की बात कही। इस अवसर पर योगेश शर्मा, गजेंद्र चौधरी, मोहित चौधरी, कुलदीप कुमार, कदम सिंह सैनी,अनूप सैनी, कार्तिक सैनी, मुकेश पुंडीर, सुभाष सैनी, अशोक कुमार, संदीप कुमार, तेजवीर सिंह, अब्दुल सत्तार, सतीश कुमार, अल्ताफ अहमद, आजाद सिंह, सतीश सैनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
Next: फोन पर परिचित बनकर ठगे हजारों रुपये

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.