Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बुर्का पहनाकर नानकमत्ता ले जाई गईं दो किशोरियां बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

बुर्का पहनाकर नानकमत्ता ले जाई गईं दो किशोरियां बरामद

RNS INDIA NEWS 02/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। सितारगंज की दो किशोरियों को दो युवक बुर्का पहनाकर नानकमत्ता ले गए। दोनों किशोरियां सोमवार सुबह घर से आवासीय विद्यालय के लिए निकली थीं। संदिग्ध स्थिति देखकर स्थानीय लोगों ने पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। मामले में एक किशोरी के पिता ने नानकमत्ता थाने में तहरीर देकर आरोपी युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि स्कूल ड्रेस में दो किशोरियां नानकसागर जलाशय के पास संदिग्ध हालत में हैं और उनके साथ दो युवक भी मौजूद हैं। बताया गया कि किशोरियां वहां एक झोपड़ी में कपड़े बदलने गई थीं। इस दौरान कुछ संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। झोपड़ी स्वामी को धमकाने की स्थिति बनने पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि किशोरियों ने सिर्फ कपड़े बदलने के लिए झोपड़ी का उपयोग करने का अनुरोध किया था। इस्लामनगर, सितारगंज के दो युवकों के साथ होने की सूचना पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। उधर, एक किशोरी के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि दोनों युवक किशोरियों को बहला-फुसलाकर गंदी नीयत से ले जा रहे थे। परिजनों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने किशोरियों को नानकसागर क्षेत्र से बरामद कर लिया। दोनों युवकों की पहचान की जा चुकी है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुक्त की नियुक्ति में देरी और बंदर पकड़ने की मांग पर नगर निगम में पार्षदों ने दिया धरना
Next: गोल्ज्यू मंदिर व बालेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.