Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बुल्ली बाई ऐप और सुल्ली डील्स के आरोपियों को राहत, कोर्ट ने मानवीय आधार पर दी जमानत
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

बुल्ली बाई ऐप और सुल्ली डील्स के आरोपियों को राहत, कोर्ट ने मानवीय आधार पर दी जमानत

RNS INDIA NEWS 30/03/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने बुल्ली बाई मामले के आरोपी नीरज बिश्नोई और सुल्ली डील्स ऐप के निर्माता ओंकारेश्वर ठाकुर को मानवीय आधार पर जमानत दे दी। अदालत ने माना कि आरोपी पहली बार अपराधी बने हैं और लगातार जेल में रहना उनके के लिए हानिकारक होगा।

अदालत ने आरोपी व्यक्तियों पर सख्त शर्तें लगाई हैं, ताकि वे किसी गवाह को धमका न सकें और किसी भी सबूत को खराब न कर सकें। शर्तों में यह शामिल है कि आरोपी व्यक्ति किसी भी पीडि़त से संपर्क करने, प्रभावित करने, प्रेरित करने का प्रयास नहीं करेगा।

इन शर्तों के साथ मिली जमानत
आदेश में कहा गया है कि आरोपी व्यक्ति सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेगा, जांच अधिकारी को अपना संपर्क विवरण देगा, अपना फोन चालू रखेगा और आईओ को अपनी जगह को बारे में बताएगा। इसमें कहा गया है कि आरोपी देश नहीं छोड़ेंगे और हर तारीख को अदालत के सामने पेश होंगे, जमानत पर रहते हुए एक समान अपराध नहीं करेंगे।

मुंबई पुलिस का आरोपपत्र क्या कहता है…
कुछ दिन पहले ही मुंबई पुलिस ने अपने आरोप पत्र में बताया कि बुल्ली बाई ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नोई ने एक सह-अभियुक्त को 100 प्रसिद्ध ‘गैर-भाजपाई’ मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें भेजने को कहा था, ताकि उन्हें नीलामी के लिए रखा जा सके। गिरफ्तार आरोपियों में से एक नीरज सिंह के बयान का हवाला देते हुए पुलिस ने दावा किया कि जून 2020 में विश्नोई ने सिंह को कहा था कि वह सोशल मीडिया ग्रुप पर कुछ बड़ा ‘धमाका’ करने की योजना बना रहा है।

पुलिस ने आरोप लगाया कि आरोपियों को सोशल मीडिया पर नीलामी की बात फैलाने की सलाह दी गई थी। इस तरह की गतिविधियां दो समुदायों के बीच दरार पैदा करने के लिए की गई थीं। आरोप-पत्र में कहा गया कि ऐसी कोई नीलामी या बिक्री नहीं हुई थी। मालूम होता है कि इसका उद्देश्य कुछ महिलाओं को डराना या अपमानित करना था। इन महिलाओं में से कई सक्रिय सोशल मीडिया यूजर थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: योगी सरकार में मंत्रियों के लिए नया नियम, अब नहीं चुन सकेंगे पसंद का स्टाफ
Next: कांग्रेस के संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में सोनिया गांधी, बदले जाएंगे कई राज्यों के प्रभारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.