Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • बुजुर्ग ने सरयू नदी में लगाई छलांग, मौत
  • चम्पावत

बुजुर्ग ने सरयू नदी में लगाई छलांग, मौत

RNS INDIA NEWS 05/08/2024
default featured image

चंपावत(आरएनएस)।  लोहाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराकोट ब्लॉक के घाट स्थित पुराने पैदल पुल से एक बुजुर्ग ने सरयू नदी में छलांग लगा दी।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लोहाघाट मोर्चरी भेजा है।  बुजुर्ग ने नदी में चलांग क्यों लगाई? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।  बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पिथौरागढ़ जनपद का रहने वाला था।  बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि बुजुर्ग के सरयू नदी में चलांग लगाने की सूचना की जानकारी लोगों ने दी।  जिसके बाद मौके में पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बरामद कर कब्जे में लिया।  मृतक की पहचान 74 वर्षीय बहादुर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी ग्राम सुनघर मैलटा, बांस मैतोली, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।  पुलिस ने मृतक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।  घाट पुल के पास होटल चलाने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग सोमवार उनके होटल में खाना खाने आया था।  थोड़ी देर बाद वह घाट के पुराने पुल की ओर गया और नदी में छलांग लगा दी।
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग द्वारा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।  परिजनों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।  शव को नदी से बरामद करने वाली पुलिस टीम में नरेश कुमार, ध्यान सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश सिंह, पवन मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में बड़े घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
Next: केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान सोमवार को भी जारी

Related Post

default featured image
  • चम्पावत

अपर सचिव नरेंद्र भंडारी ने आईटीआई का निरीक्षण किया

RNS INDIA NEWS 08/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-07 at 21.05.17
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत

शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 07/02/2026 0
default featured image
  • चम्पावत

डिग्री कॉलेज के लिए जमीन को ग्रामीणों ने अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया

RNS INDIA NEWS 18/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.