Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर घर में डकैती डालने में दो आरोपी गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार
  • देहरादून

बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर घर में डकैती डालने में दो आरोपी गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
rns featured image new

देहरादून। सालावाला में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर घर में डाका डालने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। पांच आरोपी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला शामिल है। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि आठ जुलाई को बिंदू सिंह निवासी न्यू कैंट ने केस दर्ज कराया। कहा कि उनकी बहन वरिष्ठ नागरिक हैं। उनका सालावाला पुल के पास मकान है। सात जुलाई की रात घर में घुसे बदमाश उन्हें बंधक बनाकर अंदर से गहने और अन्य कीमती सामान लूट ले गए। शुरुआत में पुलिस ने चोरी में केस दर्ज किया। बाद में डकैती धारा बढ़ाई गई। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि बिंदाल बस्ती क्षेत्र के कूड़ा बीनने वाले लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। जो घटना के बाद फरार हो गए हैं। मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो आरोपी वापस आए हैं। उन्होंने डकैती का सामान नया गांव में क्षेत्र में छिपाया था। जिसे लेने जा रहे हैं। मौके से पुलिस ने मंजू देवी साहनी निवासी बंदरा, थाना सिमरी, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार हाल पता बिन्दाल बस्ती, थाना कोतवाली नगर और देवनारायण साहनी उर्फ टुण्डा पुत्र शंकर साहनी निवासी वार्ड एक, तीसीडीह मोरो, जिला दरभंगा, बिहार हाल पता किरायेदार बिंदाल बस्ती, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से पुलिस ने घर से लूटे गए गहने और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में पता लगा कि वारदात में उनके साथ सुधीर साहनी पुत्र शंकर साहनी, राम बालक उर्फ छुवारा पुत्र मप्पा साहनी, टिल्लू पुत्र मुच्छल, विनोद उर्फ दड़ियल पुत्र सिंधेसर साहनी और गोलू भी शामिल था। इनकी पुलिस तलाश कर रही है।

कूड़ा बीनते वक्त चिन्हित किया मकान:  कूड़ा बीनते वक्त करीब डेढ़ महीने पहले सुधीर सालावाला पुल के पास गया था। पुल के नीचे पुराना बंगला देखा। उसके अन्दर काफी सामान नजर आया। उसने आकर अन्य साथियों को बताया। इसके बाद गैंग बनाकर आरोपी घर में चोरी के इरादे पहुंचे थे। वहां बुजुर्ग महिला के मिलने पर उन्हें बंधक बनाकर वारदात की। इस दौरान रात्रि गश्त में पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज आई तो आरोपी वहां से फरार हो गए थे। घटना के बाद आरोपी बिहार भाग गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड : 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
Next: एटीएम से बैटरी चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.