Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोपी पेंटर गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोपी पेंटर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र से लापता बुजुर्ग महिला की गंगनहर में धक्का देकर हत्या की गई थी। ज्वालापुर पुलिस और सीआईयू ने हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए सोनाली पुल रुड़की में गंगनहर से महिला का शव बरामद कर आरोपी पेंटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेंटर ने महिला के घर से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात वापस लौटाने के लिए दबाव बनाने पर तंत्र-मंत्र के जरिए जेवरात बरामद कर लेने का विश्वास दिलाकर बुजुर्ग को घर से बुलाकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। आरोपी पेंटर की निशानदेही पर घर से चोरी किए गए और महिला के अन्य जेवरात बरामद किए हैं। बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय में एसएसपी अजय सिंह ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि आठ मई को कारोबारी निखिल कुमार निवासी पीठ बाजार ने अपनी मां सुनीता देवी 67 वर्ष की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। ज्वालापुर पुलिस ने बुजुर्ग महिला की तलाश करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तब सामने आया कि सुबह करीब आठ बजे वह ई-रिक्शा में एक युवक के साथ बैठकर जा रही है। फुटेज के आधार पर हिरासत में लिए गए ई-रिक्शा चालक ने बुजुर्ग महिला एवं युवक को पथरी रौ पुल के पास छोड़ देने की जानकारी दी।
ई-रिक्शा चालक ने महिला के साथ मौजूद रहे युवक का मोबाइल फोन नंबर उपलब्ध कराया। जब महिला एवं उक्त मोबाइल फोन नंबर की सीडीआर निकाली तब सामने आया कि दोनों के बीच पूर्व में बातचीत होती रही है। सीडीआर के आधार पर नसीम पुत्र मीर हसन निवासी मोहल्ला पांवधोई को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि महिला के घर में रंगाई पुताई का कार्य करने के दौरान उसने जेवरात चोरी कर लिए थे। महिला को उस पर संदेह था इसलिए वह जेवरात लौटाने के लिए दबाव बना रही थी। उसने तंत्र मंत्र के जरिए जेवरात चोरी करने वाले का नाम पता लगने का भरोसा दिलाकर उसे घर से बुलाया। उसके बाद वह उसे पथरी रौ पुल के पास ले गया, जहां से चंद कदम की दूरी पर एक घाट पर ले जाकर तंत्र-मंत्र करने का बहाना बनाकर गंगनहर में धक्का दे दिया। उससे पहले उसने महिला के पहने जेवरात भी उतरवा लिए थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पूर्व में महिला के यहां पुताई का कार्य कर चुका है। महिला का शव सोनालीपुल रुड़की से बरामद हो गया। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, सीआईयू प्रभारी रणजीत सिंह तेामर, एसएसआई संतोष सेमवाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार की टक्कर से पोस्टमैन घायल, केस दर्ज
Next: गढ़वाल विवि की सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताएं 19 से

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.