Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बुजुर्ग की संदिग्ध मौत
  • पौड़ी

बुजुर्ग की संदिग्ध मौत

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी तहसील के थापला गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर जंगली जानवरों के हमले से मौत की आशंका जताई है। हालांकि वन विभाग की टीम ने पड़ताल के बाद मौत को संदिग्ध बताया है। राजस्व पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को खुलासा हो पाएगा।

पौड़ी तहसील के थापला गांव में कांसदेव स्थित जंगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति के मृत पाए जाने की सूचना रविवार को राजस्व पुलिस को मिली। ग्रामीणों ने बुजुर्ग की मौत जंगली जानवरो के हमले में होने की आशंका जताई। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतक व घटना स्थल की पड़ताल के बाद मौत को संदिग्ध बताया। वनक्षेत्राधिकारी पौड़ी अनिल भट्ट ने बताया कि थापला गांव में कांसदेव स्थित जंगल में गोविंद लाल 65 साल का शव मिला है। लेकिन शव पर किसी तरह के जंगली जानवरों के नाखून या अन्य किसी तरह के निशान नहीं मिले। शव पूरी तरह नग्न अवस्था में पाया गया है। जबकि जानवर किसी भी हमले में इंसान के पूरे कपड़े नहीं उतारता है। उन्होंने कहा मौत पूरी तरह संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक धजवीर चौहान ने बताया कि शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल पौड़ी भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घुड़दौड़ी संस्थान की छात्रा वृंदा गुप्ता का माइक्रोसॉफ्ट में चयन
Next: रविवार को भी खुला रहा विद्युत विभाग का कैश काउंटर

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.