Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बजट सत्र को गैरसैण में ना करा कर भाजपा ने राज्य की मूल भावनाओं को किया आहत: कुंजवाल
  • अल्मोड़ा

बजट सत्र को गैरसैण में ना करा कर भाजपा ने राज्य की मूल भावनाओं को किया आहत: कुंजवाल

RNS INDIA NEWS 27/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। बजट सत्र को गैरसैण में ना करा कर देहरादून में कराने को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि वर्तमान बजट सत्र को गैरसैण में ना कराकर भाजपा सरकार द्वारा जो देहरादून में कराने का निर्णय लिया है उससे उत्तराखण्ड राज्य की मूल भावनाओं को बहुत बड़ा आघात लगा है। जिस कारण तरह-तरह की शंकाएं उत्पन्न हो रही हैं। राज्य प्राप्ति के आन्दोलन का इतिहास सबको मालूम है। यद्धपि उस इतिहास को भी उत्तराखण्ड की जनता भूलती जा रही है जिससे उत्तराखण्डियत पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। जहां तक गैरसैण का प्रश्न है यह आन्दोलन के समय ही उत्तराखंड क्रान्तिदल द्वारा राजधानी घोषित कर दिया गया था। जो आन्दोलनकारियों की भावनाओं के अनुरुप सही माना जा रहा था। कुंजवाल ने कहा विधान भवन बनाने का निर्णय तत्कालीन मुख्यमंत्री व तत्कालीन सांसद सतपाल महाराज का था। जिसे सरकार की कैबिनेट द्वारा भी स्वीकृति दी गयी थी। आश्चर्य यह लगता है कि यह दोनों नेता आज भाजपा में हैं। जो आज गैरसैण की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। यह सारा आरोप भारतीय जनता पार्टी के उपर सही सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि मेरा भाजपा की वर्तमान सरकार पर सीधा आरोप है कि जिस तरह से वर्तमान सरकार (भाजपा) ने स्थाई राजधानी के मुद्दे को ठण्डे बस्ते में डालने का काम किया तथा सैकड़ों करोड़ रुपया जो गैरसैण मे खर्च हुआ है उसकी कोई परवाह नही की इसके लिए उत्तरखण्ड की जनता उन्हें कभी माफ नही करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल से राज्यसभा सदस्य के लिए क्रॉस वोटिंग होने की चर्चा
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने 05 लाख से अधिक की अवैध शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.