Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने 05 लाख से अधिक की अवैध शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने 05 लाख से अधिक की अवैध शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद पुलिस की एसओजी, एएनटीएफ व कोतवाली रानीखेत पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने पिकअप वाहन से 120 पेटियों में 5,760 पव्वे देशी शराब बरामद कर 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में पुलिस अलर्ट मोड पर है। सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में सोमवार की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हिमांशु पंत के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस व प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक व प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती द्वारा एसओजी, एएनटीएफ टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान रानीखेत क्षेत्र में ऐना गांव के पास वाहन संख्या यूके01 सीए-1427 पिकअप को रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक अचानक वाहन को रोककर वापस मोड़ने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर ही रोक लिया गया। वाहन में वाहन चालक मौजूद था, जिसने पूछताछ में वाहन में अवैध शराब होने की बात पुलिस टीम को बताई, जिस पर वाहन पिकअप की तलाशी लेने पर कुल 120 पेटियों में 5,760 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई। पूछताछ में चालक द्वारा उक्त अवैध शराब तस्करी के उद्देश्य से लेकर जाना बताया गया। बरामदगी के आधार पर वाहन चालक अभियुक्त कुन्दन सिंह कनवाल(34 वर्ष) पुत्र भूपाल सिंह कनवाल निवासी खत्याड़ी, अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन पिकअप को सीज किया गया। अवैध शराब की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी होने पर कोतवाली रानीखेत में अभियुक्त के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बरामद शराब की कीमत 5.18 लाख रुपये बताई जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलबीर सिंह, उपनिरीक्षक सुनील सिंह धानिक प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती प्रभारी एएनटीएफ, हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजट सत्र को गैरसैण में ना करा कर भाजपा ने राज्य की मूल भावनाओं को किया आहत: कुंजवाल
Next: पीएम मोदी के चार सौ पार मिशन को पूरा करेंगे युवा:  संजय सिंह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.