Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • रक्षा क्षेत्र को चार लाख 78 हजार करोड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-ऐतिहासिक
  • अर्थ जगत

रक्षा क्षेत्र को चार लाख 78 हजार करोड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-ऐतिहासिक

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के आम बजट में रक्षा क्षेत्र में मामूली बढोतरी करते हुए कुल चार लाख 78 हजार 195. 62 करोड़ रूपये का आंवटन किया है जबकि पिछले वर्ष यह राशि चार लाख 71 हजार 378 करोड़ रूपये थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र के लिए कुल 4 लाख 78 हजार 195. 62 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है। इसमें से तीन लाख 37 हजार 961.49 करोड़ रूपये राजस्व के लिए तथा एक लाख 40 हजार 234.13 करोड़ रूपये पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा बजट का एक लाख 15 हजार 850 करोड़ रूपये का हिस्सा पेंशन के लिए होगा। कुल बजट में करीब सात हजार करोड़ रुपए की मामूली बढ़ोतरी की गई है। यदि पेंशन के लिए आवंटित राशि को हटा दिया जाए तो रक्षा क्षेत्र के लिए बजट केवल तीन लाख 63 हजार करोड़ रुपए के आसपास बचता है। चीन के साथ पिछले दस महीने से भी अधिक समय से चले आ रहे गतिरोध को देखते हुए यह माना जा रहा था कि रक्षा क्षेत्र के लिए बजट में अच्छा खासा प्रावधान किया जाएगा लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए इसे अधिक नहीं बढाय़ा गया है। इससे रक्षा खरीद और सेनाओं के आधुनिकीकरण पर असर पडऩे की संभावना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि इस दफा डिफेंस बजट चार लाख 78 हजार करोड़ का है जिसमें एक लाख 35 हजार करोड़ रुपए कैपिटल व्यय के तौर पर शामिल है, इसके लिए वो प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद देते हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह ‘आत्मनिर्भर भारत’’ के लिए है और इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बजट को एतिहासिक बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिका म्यांमार में तख्तापलट से चिंतित, कार्रवाई की दी चेतावनी
Next: 1 करोड़ परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन देगी मोदी सरकार, बजट में निर्मला सीतारमण ने की बड़ी घोषणा

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.