Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अमेरिका म्यांमार में तख्तापलट से चिंतित, कार्रवाई की दी चेतावनी
  • उत्तराखंड

अमेरिका म्यांमार में तख्तापलट से चिंतित, कार्रवाई की दी चेतावनी

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

वाशिंगटन । अमेरिका ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सु की और राष्ट्रपति विन मिंट को हिरासत में लेने के लिए जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी है।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने एक बयान में कहा, अमेरिका म्यांमार की उन रिपोर्टों से चिंतित है जिसमें बर्मी (म्यांमार) सेना ने स्टेट काउंसलर आंग सान सु की और राष्ट्रपति और अन्य नागरिक अधिकारियों को हिरासत में लेने और देश के लोकतंत्र में परिवर्तन लाने तथा उसे कमजोर करने के लिए ऐसा कदम उठाया है। राष्ट्रपति जो बिडेन को उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने इसकी जानकारी दे दी है।
सुश्री साकी ने कहा , हम म्यांमार के लोकतंत्र के लिए पूरी तरह से समर्थन की पुष्टि करते है और अपने क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ समन्वय कर सैन्य और अन्य सभी दलों से लोकतांत्रिक तरीके और कानून का पालन करते हुए हिरासत में लिए लोगों की तुरंत रिहा करने का आग्रह करते हैंं। अमेरिका ने हाल के चुनावों के परिणामों को बदलने या म्यांमार के लोकतांत्रिक परिवर्तन को बाधित करने के प्रयासों का विरोध किया है और कहा कि अगर वर्तमान में लिए गए निर्णय को नहीं बदला तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
उल्लेखनीय है कि म्यांमार की सेना ने आज सुबह सत्तारूढ पार्टी की सुश्री आंग सान सु की, राष्ट्रपति विन मिंट के साथ साथ पार्टी के अन्य सदस्यों को छापेमारी कर हिरासत में ले लिया। गत माह जनवरी में म्यांमार के सेना ने आठ नवंबर के चुनाव के दौरान में मतदान में व्यापक रूप से धांधली होने पर तख्तापलट की आशंका जताई थी, यह चुनाव देश में वर्ष 2011 में सैन्य शासन के अंत के बाद दूसरा आम चुनाव हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनियंत्रित होकर सड़क पर रपटा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Next: रक्षा क्षेत्र को चार लाख 78 हजार करोड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-ऐतिहासिक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.