Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बजट के समान वितरण न होने से जिपं सदस्यों का चढ़ा पारा
  • बागेश्वर

बजट के समान वितरण न होने से जिपं सदस्यों का चढ़ा पारा

RNS INDIA NEWS 08/06/2021
rns featured image new

जिला पंचायत में सभी सदस्यों को विकास हेतु बजट का बराबर बंटवारा होना चाहिए

बागेश्वर। कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष समेत भाजपा समर्थित सदस्यों पर जिला पंचायत में मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एएमए से वार्ता की तथा बजट का समान वितरण करने की मांग की। वार्ता विफल होने पर सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय के बाद सांकेतिक धरना दिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार समेत कांग्रेस समर्थित सदस्य पूर्व चेतावनी के अनुसार मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव कार्यालय में नहीं मिली। जिस पर उन्होंने अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। अपर मुख्य अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने सदस्यों को वार्ता के लिए बुलाया। सदन में विपक्षी सदस्यों ने एएमए से कहा कि जिला पंचायत में सभी सदस्यों को विकास हेतु बजट का बराबर बंटवारा होना चाहिए।
कहा कि जिपं अध्यक्ष ने पहले कुल बजट का 45 फीसदी पैसा अध्यक्ष के विवेक में खर्च करने का प्रावधान रखा तथा बाद में उनके विरोध के बाद भी इसे 55 फीसदी कर दिया है। कहा कि असमान वितरण से वे स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। सदस्यों ने जिपं में मनमाने तरीके से नियुक्तियां की जा रही हैं तथा बजट का दुरूपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कोविड रखरखाव के लिए भी 24 लाख रुपये का बजट रखने पर आश्चर्य व्यक्त किया तथा मांगों पर फैसला लेने की मांग की। अपर मुख्य अधिकारी ने कहा कि सदन की सहमति से पारित प्रस्ताव पर सदन में ही चर्चा की जा सकती है। जिससे गुस्साए सदस्यों ने कार्यालय प्रांगण में ही सांकेतिक धरना दिया तथा जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सदस्य गोपा धपोला, सुरेश खेतवाल, वंदना ऐठानी, रूपा देव, इंद्रा परिहार आदि सदस्यों ने सांकेतिक धरना दिया तथा जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पूर्व विधायक कांग्रेस नेता ललित फर्स्वाण आदि ने सदस्यों के आंदोलन को समर्थन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पतालों में घटे कोरोना के मरीज
Next: युवक ने लगाया बहनोई पर बहन की हत्या का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खाई में गिरी कार, चालक समेत तीन घायल

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.