Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • होटल के कमरे में बीटेक छात्र ने खाया जहर, मौत
  • हरिद्वार

होटल के कमरे में बीटेक छात्र ने खाया जहर, मौत

RNS INDIA NEWS 04/04/2021
rns featured image new

रुडकी। बीटेक के छात्र ने रुडक़ी के एक होटल में सल्फास खा लिया। हालत बिगडऩे पर होटल स्टाफ ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उपचार के लिए छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को मामले की जानकारी दी है। हिमांशु (23) पुत्र सौपाल, निवासी शेरपुर कल्याणपुर थाना हल्दौर जिला बिजनौर बीती 1 अप्रैल को घर से मेरठ स्थित कॉलेज जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन हिमांशु मेरठ की वजह रुडक़ी पहुंच गया। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ऑनलाइन रूम बुक किया और होटल में रहने लगा। 3 अप्रैल को हिमांशु ने ज्वालापुर निवासी ताऊ को फोन किया। बताया कि उसकी तबीयत बिगड़ रही है और वह बेहोश हो रहा है। सूचना परिजनों तक पहुंची तो वह भी रुडक़ी के लिए रवाना हो गए। इस बीच होटल स्टाफ को मामले की जानकारी मिली। उन्होंने होटल का कमरा खोला तो हिमांशु की हालत बिगड़ी मिली। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस होटल पहुंची और हिमांशु को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। चेकअप में पता चला कि हिमांशु ने सल्फास खाया है। जिसके बाद डॉक्टर अलर्ट हो गए और उपचार शुरू कर दिया। लेकिन डॉक्टर हिमांशु को नहीं बचा पाए और उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिमांशु ने होटल में सल्फास क्यों खाया था, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि बिजनौर निवासी हिमांशु मेरठ स्थित कॉलेज में बीटेक का छात्र था। शनिवार देर शाम उपचार के दौरान हिमांशु ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को भी मामले की जानकारी दी गई है। परिजनों से मामले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिरकार हिमांशु ने जहरीला पदार्थ क्यों गटका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने किया कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क एवं विजयी बनाने का अनुरोध
Next: सीएम ने वनाग्नि प्रबंधन की समीक्षा आपात बैठक आहूत कर दिए जरूरी निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.