Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बसपा ने किया पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
  • उत्तराखंड

बसपा ने किया पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/08/2020
rns featured image new

बहुजन समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकासनगर प्रशासन और पुलिस पर आम जनता के उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 के नाम पर प्रशासन जनता के साथ बुरा व्यवहार कर रहा है। कई जगहों को निर्धारित अवधि के बाद भी कंटेनमेंट जोन से मुक्त नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।डाकपत्थर में बीस दिनों से एक बस्ती को कंटेनमेंट जोन के तौर पर चिन्हित किया गया है। इस बस्ती में दैनिक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करने वाले मजदूर रहते हैं। पिछले बीस दिनों से इन मजदूरों के घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है, लेकिन प्रशासन उन्हें कोई सहायता मुहैया नहीं करा रहा है। पुलिस इन दिनों फड़ और ठेली लगाने वाले सबसे छोटे वर्ग के व्यापारियों का उत्पीडऩ कर रही है। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में संदीप दुबे, पंजाब सिंह मजीठिया, अंकुश यादव, कृष्ण कुमार, जोगिंदर सिंह, अफसर खान, जसवंत, बृजेश, शुभम वर्मा, मनोज चौहान शामिल रहे।पालतू जानवरों के लिए छूट दिए जाने की मांगविकासनगर। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर के निवासियों ने कंटेनमेंट जोन के तहत पालतू जानवरों के लिए कुछ छूट दिए जाने की मांग की है। एसडीएम को भेजे ज्ञापन में स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनकी कालोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। लेकिन कालोनी में अधिकांश घरों में पालतू कुत्ते हैं, जिन्हें सुबह और शाम को कुछ समय तक घर से बाहर ले जाना जरूरी है। लिहाजा उन्हें इसकी अनुमति दी जानी चाहिए। ज्ञापन पर कुलवंत सिंह, अनिल शर्मा, मनोज नेगी आदि के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शांतिभंग के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
Next: विकासनगर में 3 लोगों में कोरोना की पुष्टि

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.