Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब सीमा पर ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होगी बीएसएफ
  • राष्ट्रीय

अब सीमा पर ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होगी बीएसएफ

RNS INDIA NEWS 24/08/2020
bsf crpf

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम के लिए मंजूरी दे दी है। अब बीएसएफ के तकनीकी रूप से अपग्रेडेशन के तहत बल को 436 छोटे और सूक्ष्म ड्रोनों व एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस किया जाएगा। यह सिस्टम पंजाब, जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों के लिए हथियार ले जाने वाले किसी भी ड्रोन को मारकर गिराने में सक्षम होगा।
सूत्रों के अनुसार व्यापक एकीकृत सीमा प्रबंधन योजना के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ द्वारा संचालित सभी 1923 सीमा चौकियों को सेंसर, सीसीटीवी और ड्रोन फीड से सुसज्जित किया जाएगा। इसमें 1,500 चौकियों सीमा की रेकी करने और एंटी ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे। गृह मंत्रालय (एमएचए) के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार जहां छोटे और माइक्रो ड्रोन की लागत लगभग 88 करोड़ रुपये आएगी, सुरक्षा एजेंसियों की मदद से बीएसएफ वर्तमान में संवेदनशील पंजाब सीमा पर स्वदेशी एंटी ड्रोन सिस्टम का परीक्षण कर रही है। पिछले एक साल में पाकिस्तान पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों और जम्मू कश्मीर में जिहादियों को राइफल, पिस्तौल और ग्रेनेड पहुंचाने के लिए चीनी ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। वैसे भी नए महानिदेशक राकेश अस्थाना ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि बीएसएफ दोनों सीमाओं पर सक्रिय रहेगी और किसी भी भारत विरोधी गतिविधि की अनुमति नहीं देगी। माना जा रहा है कि बीएसएफ प्रमुख ने व्यक्तिगत रूप से कंपनी कमांडर से बात की, जिन्होंने तरनतारन सेक्टर में सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया था। राकेश अस्थाना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में महानिदेशक का प्रभार भी संभालते हैं, ऐसे में बीएसएफ की खुफिया शाखा को भी पुनर्जीवित किया जा रहा है, ताकि अफगान ड्रग्स पाकिस्तान की सीमा पार न कर सके। इसके लिए, बीएसएफ और एनसीबी के बीच पंजाब और जम्मू-कश्मीर दोनों में सीमा पार से हथियारों की तस्करी और ड्रग्स के बड़े किंगपिन को लाने के लिए एक आम रणनीति अपनाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विशेष अपराधों में अग्रिम जमानत का प्रावधान नहीं- जस्टिस डीके सिंह
Next: बिना अनुमति राष्ट्रीय राजमार्ग में बैठकर विरोध प्रदर्शन करने पर पूर्व राज्यमंत्री सहित 26 लोगों के विरूद्व अभियोग पंजीकृत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.