Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कार पलटने से साले की मौत, जीजा गंभीर
  • ऊधम सिंह नगर

कार पलटने से साले की मौत, जीजा गंभीर

RNS INDIA NEWS 04/08/2020
rns featured image new

काशीपुर। ठाकुरद्वारा से बर्थडे पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे जीजा-साले की कार दूध वाहन से बचने के चक्कर में पलट गई। हादसे में साले की मौत हो गई, जबकि कार चालक जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को मोहल्ला पट्टी निवासी कुणाल सिंह (18) पुत्र मोहन सिंह अपने तीन दोस्त और अपने जीजा मनीष कुमार निवासी काशीपुर को साथ लेकर ठाकुरद्वारा में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। रात को वापसी में कार को कुणाल के जीजा मनीष चला रहे थे। कुणाल उनके बराबर में बैठा था। तीनों दोस्त पीछे बैठे थे। बताते हैं कि ग्राम गंज के पास सामने से लाइट जलाकर आ रहे दुग्ध वाहन से बचने के लिए मनीष ने कार में कट मार दिया। इससे कार तालाब किनारे पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। साथ ही मनीष और कुणाल बेहोश हो गए। किसी तरह कार से निकले तीनों दोस्तों ने कुणाल के परिजनों को हादसे के बारे में बताया। परिजन कुणाल और मनीष को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनीष को काशीपुर रेफर कर दिया। मंगलवार दोपहर को पीएम के बाद कुणाल के शव का दाह संस्कार कर दिया गया। घर में शोक का माहौल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विहिप करेगी 101 किलो लड्डुओं का महाप्रसाद वितरित
Next: 22 ग्राम के 4 झुमके गायब, एक माह बाद भी पुलिस ने नहीं किया मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.