Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ब्राह्मण पत्रकारों को बदनाम करने की नियत से की टिप्पणी: संगम शर्मा
  • हरिद्वार

ब्राह्मण पत्रकारों को बदनाम करने की नियत से की टिप्पणी: संगम शर्मा

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गयी अनर्गल टिप्पणी की निंदा की

हरिद्वार। बीजेपी नेता द्वारा सोशल मीडिया पर पत्रकारों को बदनाम करने के मामले में स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकारों के समर्थन में आगे आए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता और भगवान परशुराम भगत पंडित संगम शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि बीजेपी युवा नेता सचिन बेनीवाल ने ब्राह्मण पत्रकारों को बदनाम किया है। सोशल मीडिया पर ब्राह्मण पत्रकार को शराब पीने वाला बताया। जिससे समस्त ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण पत्रकार कार्य करते हैं। सचिन बेनीवाल साक्ष्य के साथ पत्रकार का नाम खोले। पूर्व में भी इसी प्रकार से सचिन बेनीवाल ने अधीर कौशिक जो कि अखंड श्री परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष हैं, उनके साथ अभद्रता की थी। सचिन बेनीवाल सत्ता के नशे में चूर होकर बार बार ब्राह्मणों को बदनाम करते हैं। जिसकी घोर निन्दा की जाती है। संगम शर्मा ने कहा कि बीजेपी हिंदूवादी पार्टी के तौर पर देखी जाती है और उनकी सरकार में बीजेपी नेता ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया पर की गयी टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करें। सुमित भाटिया ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। निर्भीक होकर पत्रकार अपनी लेखनी से समाज को गति प्रदान करने का काम करता है। लेकिन द्वेष भावना में आकर पार्षद पति सचिन बेनीवाल सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी कर पत्रकारों के बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्रकार पर टिप्पणी करने पर माफ़ी मांगे पार्षद पति: बालकृष्ण शास्त्री
Next: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 4 नए मामले, एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.