Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ब्लॉक भवन के निर्माण में लेटलतीफी का लगाया आरोप
  • पौड़ी

ब्लॉक भवन के निर्माण में लेटलतीफी का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। खिर्सू ब्लॉक प्रमुख भवानी गायत्री ने ब्लॉक भवन के निर्माण में की जा रही लेटलतीफी पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों पर भवन निर्माण में जबरन लेटलतीफी किए जाने का आरोप लगाया है। कहा भवन निर्माण न होने से खिर्सू ब्लॉक कार्यालय गेस्ट हाउस में संचालित करने पड़ रहे हैं। जिससे कर्मचारियों व अधिकारियों को बैठने की समस्या भी पैदा हो रही है। साथ ही बैठकों के आयोजन में भी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूरे विकासखंड के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में प्रमुख गायत्री ने कहा कि दो करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक भवन का निर्माण कार्य 16 अगस्त 2021 से शुरू हो गया था। जिसे 15 नवंबर 2022 तक पूरा होना था। लेकिन अभी तक इसकी एक ही मंजिल बन पाई है। जबकि दूसरी मंजिल का लेंटर तक नहीं पड़ पाया है। इससे स्वान केंद्र, ई-डिस्ट्रिक सहित अन्य व्यवस्थाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं। कहा कि 2019-20 में परिसीमन के दौरान खिर्सू ब्लॉक के कुछ गांव श्रीनगर नगर पालिका में चले गए। जबकि थलीसैंण व पावौ ब्लॉक से 11 ग्राम सभाओं को खिर्सू ब्लॉक में शामिल किया गया। कहा अभी तक इन गांवों का बजट खिर्सू ब्लॉक को नहीं मिल पा रहा है। इन चार सालों में करीब 19 लाख का बजट थलीसैण व पावौ ब्लॉक में है। जिसे खिर्सू ब्लॉक को हस्तांतरित नहीं किया जा रहा है। कहा इससे इन गांवों में क्षे.पं. के माध्यम से होने वाले विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। कहा मुख्य विकास अधिकारी को भी इस संदर्भ में कई बार अवगत करा दिया गया है। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। मौके पर खिर्सू ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख भगवान सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मेघा रावत भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सागौन की लकड़ी से भरी ट्रॉली पकड़ी
Next: क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार में मलबा डंप किए जाने पर रोष

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.