Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत रैली में गुब्बारे फटने से छह झुलसे
  • देहरादून

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत रैली में गुब्बारे फटने से छह झुलसे

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
19- (2)

देहरादून। देहरादून में भाजयुमो की स्वागत रैली में स्प्रे की चिंगारी से गैस भरे गुब्बारों का गुच्छ फट गया। इससे भाजयुमो के नये प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला समेत छह कार्यकर्ता झुलस गए। किसी का चेहरा तो किसी के हाथ जुलस गए। कुछ के बाल भी जल गए। प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बांयी तरफ से जला हुआ है। सभी को कोरोनेशन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेजा गया।

बुधवार को भाजयुमो के नये प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के स्वागत में महानगर युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली जानी थी। सभी कार्यकर्ता सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में एकत्र हुए। यहां अपराह्न करीब डेढ़ बजे प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत पहुंचे। उनके लिए खुली जीप सजी हुई थी। जीप के आगे गुब्बारों का गुच्छ बंधा हुआ था। पहले प्रदेश अध्यक्ष और उनके पीछे से महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला जीप पर चढ़े। इस बीच एक कार्यकर्ता कलर फुल स्प्रे लेकर गुब्बारों के पास पहुंचा, स्प्रे की चिंगारी से गुब्बारे फट गया। इससे प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, ऋषभपाल, नवीन कुमार, उत्कर्ष और समर गुप्ता झुलस गए। सभी को कोरोनेशन अस्पताल लाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष को कुछ देर ऑब्जरवेशन में रखा
कोरोनेशन अस्पताल के डॉ. दीपक गहतोड़ी ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ज्यादा झुलसे थे। उनका चेहरा तरफ से जला है। इसलिए उनको कुछ देर ऑबजरवेशन के रखने के बाद छुट्टी दी गई। गुरुवार को दोबारा दिखाने की सलाह दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी की प्रताड़ना का शिकार हुआ डीएसपी, लगाई न्याय की गुहार
Next: भर्ती घपलों के खिलाफ फूटा प्रदेश के युवाओं का गुस्सा, सचिवालय कूच

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.