Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा विधायकों ने शुरू की सीएम धामी के लिए लॉबिंग, निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी की मुख्यमंत्री धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा विधायकों ने शुरू की सीएम धामी के लिए लॉबिंग, निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी की मुख्यमंत्री धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश

RNS INDIA NEWS 13/03/2022
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फिर से सीएम बनाने के लिए भाजपा के कुछ विधायकों ने लॉबिंग शुरू कर दी है। अब तक पांच विधायक उनके लिए सीट छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने राज्य में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर 47 सीटें जीती हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अपनी सीट हार गए हैं। भाजपा ने इस बार युवा सीएम के चेहरे पर चुनाव लड़ा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि हार के बावजूद धामी को फिर से सीएम बनाया जा सकता है। इसीलिए मुख्यमंत्री धामी के लिए लॉबिंग भी शुरू हो गई है। अभी तक भाजपा के पांच विधायक मुख्यमंत्री धामी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। अभी तक जिन विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान किया है उनमें चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर के मोहन सिंह मेहरा, लालकुंआ डा. मोहन सिंह बिष्ट, रूड़की के प्रदीप बत्रा और खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के नाम शामिल हैं।

खानपुर से निर्दलीय जीत कर आए विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश तो की है लेकिन शर्त भी जोड़ी है। उन्होंने कहा कि सीएम बनने के छह महीने के भीतर यदि उनकी शर्तों को पूरा करने का भरोसा यदि सीएम धामी दें तो वह अपनी सीट छोड़ सकते हैं। उन्होंने अपनी शर्तों के बारे में कहा कि खानुपर में सिडकुल स्थापना का गजट नोटिफिकेशन किया जाए। कम से कम पांच उद्योगपतियों के साथ एमओयू किए जाएं। मुजफ्फरनगर के मोरना सीमा से हरिद्वार तक गंगा नदी पर तटबंद बनाकर सड़क का काम किया जाए। सोलानी नदी पर भी यूपी की सीमा पर तटबंद व सड़क बने। इसके अलावा भी उन्होंने कई शर्तें जोड़ी हैं।

मुख्ममंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सामान्य सीट के छह विधायकों ने तो सीट छोड़ने की पेशकश की ही है लेकिन आरक्षित सीट के विधायक भी ऐसा बयान दे रहे हैं। गंगोलीहाट आरक्षित सीट से चुनकर आए विधायक फकीर राम ने भी मुख्यमंत्री धामी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान किया है। हालांकि मुख्यमंत्री धामी का इस सीट से चुनाव लड़ना संभव नहीं है।

हरिद्वार, यूएस नगर में भाजपा का सबसे खराब प्रदर्शन
विधानसभा चुनावों में हरिद्वार और यूएस नगर जिलों में भाजपा का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। हरिद्वार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की कर्मभूमि रही है। पिछले चुनावों में भाजपा ने जिले से 11 में से आठ सीटें थी, लेकिन इस बार पार्टी का यहां कमजोर प्रदर्शन रहा और सिर्फ तीन सीटें ही हाथ लग पाई।
वहीं, यूएस नगर जिले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रभाव का जिला माना जाता है। वर्ष 2017 के चुनाव में यूएसनगर की नौ में से आठ सीटें झोली में आई थी। इस दफा सीटें घटकर चार रह गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खाई में गिरी, चालक घायल
Next: रक्षक निकला भक्षक: इलाज के बहाने युवती से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.