Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा का चुनाव लड़ने से इंकार
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा का चुनाव लड़ने से इंकार

RNS INDIA NEWS 08/10/2021
rns featured image new

काशीपुर। भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा साल 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए विधायक चीमा ने भाजपा हाईकमान से बेटे त्रिलोक सिंह चीमा के लिए टिकट मांगा है। चीमा ने कहा है कि वह अपने बेटे त्रिलोक को भाजपा में शामिल कराकर काशीपुर से भाजपा का टिकट दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

शुक्रवार को विधायक चीमा अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब हुए। चीमा ने कहा कि उनकी आयु लगभग 76 वर्ष हो गई है। पार्टी आमतौर पर 75 से ऊपर आयु के लोगों को टिकट नहीं देती है। लिहाजा, वे खुद ही इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। विधायक चीमा ने कहा कि वह काशीपुर सीट से अपने बेटे त्रिलोक सिंह चीमा की दावेदारी पेश कर रहे हैं। कहा कि त्रिलोक सिंह उनके साथ लंबे समय से राजनीतिक अनुभव ले चुके हैं। उनके हर चुनाव में बेटे त्रिलोक का अहम योगदान रहा है।

कहा कि जिस तरह से 20 वर्ष तक वह काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की सेवा करते रहे हैं, वैसे ही त्रिलोक भी उनके पदचिह्नों पर चलते हुये यहां की सेवा के लिए तत्पर हैं। वहीं भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय या अकाली दल से चुनाव लड़ने के सवाल पर चीमा ने कहा, वह भाजपा से टिकट मिलने पर ही बेटे को चुनाव मैदान में उतारेंगे। विधायक चीमा ने कहा कि उनके बेटे के काशीपुर सीट से टिकट की दावेदारी को लेकर कोई नाराज नहीं होगा। अन्य लोगों की दावेदारी के सवाल पर बोले, दावेदारी कई लोग करते हैं, लेकिन भाजपा का टिकट जिसे भी मिलेगा उसे पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ायेंगे।

मोदी की विचारधारा से हूँ प्रभावित: त्रिलोक
पत्रकार वार्ता में मौजूद त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से बेहद प्रभावित हैं। कृषि क्षेत्र के बारे में कहा कि इस समय कृषि सेक्टर खतरे में है। कृषि कानूनों के सवाल पर बोले, अगर इसमें कोई समस्या है तो उसे मिल-जुलकर हल करना होगा। किसान आंदोलन से किसानों की नाराजगी के बारे में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंटर और बस की टक्कर में चार लोग घायल
Next: भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट ने सेवा ही संगठन के तहत चलाया सफाई अभियान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.