Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास क्रूड बम से अटैक, 3 घायल
  • राष्ट्रीय

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास क्रूड बम से अटैक, 3 घायल

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
default featured image

कोलकाता (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास सिलसिलेवार कई बम धमाके हुए हैं। धमाके में 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक बच्चा, एक युवक और एक बुजुर्ग महिला शामिल है जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जगद्दल मेघना में बुधवार अज्ञात बदमाशों की ओर से 10 से अधिक क्रूड बम रात में फेंके गए। यह स्थान बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के निवास से पैदल दूरी पर है। बैरकपुर सिटी पुलिस घटनास्थल पर तैनात कर दी गई है।

भाजपा द्वारा इस घटना में तृणमूल समर्थित अपराधियों का हाथ होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोप है कि तृणमूल समर्थित अपराधियों ने इलाके में बड़े पैमाने पर बमबारी की है। भाजपा सांसद ने कहा कि 2019 से उनके घर को पुलिस की शह पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें परेशान करने की कोशिश हो रही है। ये सब तृणमूल नेताओं के इशारे पर हो रहा है।
अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम हमले को लेकर आज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग जाएगा। चुनाव आयोग से मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराएगी। बताते चलें कि अर्जुन सिंह पहले टीएमसी में ही थे, लेकिन अभिषेक बनर्जी से तकरार के बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए।
वहीं घटना के बाद बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने ट्वीट किया है। अर्जुन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि मेरे गाड़ी को निशाना बनाकर यह हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सब बंगाल पुलिस के होते हुए किया गया. इस तरह की घटना के बाद प्रशासन कहां है। अर्जुन सिंह ने अपने ट्वीट में चुनाव आयोग को भी टैग किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंगाल चुनाव के लिए झारग्राम की 82 साल की महिला ने किया पहला वोट
Next: दीदी बोले खेला होबे, भाजपा बोले विकास होबे, शिक्षा होबे : पुरुलिया में गरजे मोदी

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • बग्वाली पोखर क्षेत्र में सोलर प्लांटों का फायर रिस्क निरीक्षण

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.