Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में कार्यकर्ता जा रहे घर-घर
  • अल्मोड़ा

भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में कार्यकर्ता जा रहे घर-घर

RNS INDIA NEWS 13/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी अजय वर्मा के प्रचार में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। भाजपा का प्रचार अभियान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से चल रहा है, जिसमें पार्टी समर्थक, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह जुटे हैं। भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी अजय वर्मा जनता से सीधे संपर्क कर रहे हैं और उनकी समस्याओं के समाधान का वादा कर रहे हैं। अजय वर्मा अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से बात कर रहे हैं। वर्मा का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य अल्मोड़ा को एक स्वच्छ, समस्यामुक्त नगर बनाना है। प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न मोहल्लों और बाजारों में जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे इस बार भाजपा को मौका दें ताकि शहर के विकास को नई गति दी जा सके। पार्टी कार्यकर्ता जनसम्पर्क के दौरान लोगों की रास्तों, स्वच्छता, पथ प्रकाश आदि समस्याओं को भी सुन रहे हैं और सुझाव पत्र के माध्यम से सुझाव ले रहे हैं। सोमवार को नियाजगंज, मल्ला राजपुरा, बाड़ी बगीचा, भ्यारखोला, ओढ़खोला आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क व प्रचार किया गया। यहाँ जनसम्पर्क में प्रत्याशी अजय वर्मा के साथ पूर्व विधायक विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुन्दन लटवाल, पूर्व राज्य मंत्री सिकंदर पवार, पूर्व राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल, पार्षद प्रत्याशी धर्मवीर आर्य, पूर्व कोषाध्यक्ष तारू साह, अजीत पवार, जगत भट्ट, नवीन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, विरेन्द्र आर्य आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा की अन्य टोलियों ने न्यू क्लैक्टेट वार्ड, पनिउडियार, रानीधारा, कर्नाटक खोला, लक्ष्मेश्वर आदि क्षेत्रों में प्रचार किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चों का अपहरण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Next: एक साल से फरार चल रहा 05 हजार का इनामी वांछित मोहाली से पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.