Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कोठियाल ने किए समाल्टा स्थित चालदा महासू महाराज मंदिर के दर्शन
  • देहरादून

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कोठियाल ने किए समाल्टा स्थित चालदा महासू महाराज मंदिर के दर्शन

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
10 (21)

विकासनगर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने जौनसार बावर क्षेत्र के समाल्टा स्थित चालदा महासू महाराज मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में मत्था टेका और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। समाल्टा स्थित मंदिर में मत्था टेकने के बाद भाजपा प्रवक्ता कोठियाल एसएमआर डिग्री कॉलेज साहिया पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अतिथि देवों भव की संस्कृति वाले जौनसार बावर क्षेत्र के लोग मेहनतकश हैं। यहां के लोग अपनी संस्कृति, रीति रिवाजों व परंपराओं को कायम रखे हुए हैं। कोठियाल ने कहा कि उनके भाजपा ज्वाइन करने पर उनके परिवार वाले भी बहुत खुश हैं। कहा कि भाजपा एक ऐसी संगठनात्मक एवं अनुशासित पार्टी हैं, जहां छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ा सम्मान मिलता है। कहा कि जैसा अनुशासन भारतीय सेना में होता है वैसा ही अनुशासन भाजपा में है। कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ अपने फायदे के लिए काम करती है। कहा कि शुरू में मुझे लगा कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन एक बहुत बड़ा आंदोलन है, जिससे आम आदमी पार्टी निकली है लेकिन बाद में समझ में आया कि आम आदमी पार्टी बनाने के लिए इंडिया अगेंस्ट करप्शन एक कांसेप्ट बनाया गया लेकिन इनकी हकीकत कुछ और है तथा सोच कुछ और है। आरोप है कि इसमें लोगों को बरगलाया जाता है। कहा कि उत्तराखंड से ज्यादातर लोग भारतीय सेना में कार्यरत हैं। सभी लोग सेना के व्यक्ति को सम्मान की नजरों से देखते हैं। कहा कि उत्तराखंड की जनता व भाजपा उत्तराखंड को एक सक्सेस मॉडल बनाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाल विकास विभाग में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
Next: गृह मंत्रालय के चिंतन शिविर से कई गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों ने बनाई दूरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.