Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाल विकास विभाग में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
  • हरिद्वार

बाल विकास विभाग में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

रुड़की। बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली गई। पीड़िता को उसकी बहू के साथ विभाग से ठेके का कार्य दिलवाया गया। जब उसे मामले का पता चला तो उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तांशीपुर निवासी महिला शिक्षा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति पहले एक विभाग में कार्य करते थे। जिनकी उन्हें अब पेंशन मिलती है। बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके घर पर एक व्यक्ति का आना जाना हुआ। उसने बताया कि उसकी और उसकी पुत्रवधू की नौकरी वह बाल विकास विभाग में लगवा सकता है। इसके लिए उन्हें कुछ खर्च करना होगा। पीड़िता का कहना है कि वह उसकी बातों में आ गई। उसने दोनों की पक्की नौकरी के लिए आरोपी को करीब पांच लाख से अधिक रुपये दिए। आरोपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उनकी नौकरी की व्यवस्था कर देगा। इसके लिए उसने उनसे जरूरी दस्तावेजों की छाया प्रति, फोटो आदि भी लिए। पीड़ित महिला का आरोप है कि कुछ दिनों के बाद उसने उन्हें विभाग में काम दिलवाया। लेकिन वह कुछ ही दिनों का काम था बाद में पता चला कि वह कार्य उनसे ठेके पर कराया जा रहा था। जब उन्होंने अपनी पक्की नौकरी के बारे में जानकारी की तो आरोपी उन्हें इधर-उधर की बात बताने लगा। उन्होंने अपने रुपये आरोपी से वापस मांगे। लेकिन आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमंचे व चाकू सहित दो गिरफ्तार
Next: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कोठियाल ने किए समाल्टा स्थित चालदा महासू महाराज मंदिर के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.