Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर आप प्रदेश प्रभारी मोहनिया का पलटवार
  • देहरादून

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर आप प्रदेश प्रभारी मोहनिया का पलटवार

RNS INDIA NEWS 02/07/2021
rns featured image new

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने आगामी चुनावों में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर 2022 की चुनावी रणनीति की बात कही है । आप प्रभारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से कहती आई है कि ये दोनों दल आपस में मिले हैं। भाजपा कहती कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस कहती है भाजपा ने भ्रष्टाचार किया लेकिन जब इनकी सरकारें आती तो कोई कार्रवाई नहीं करता बल्कि भ्रष्टाचारियों को अपने दलों में संरक्षण देते हैं । ये दोनों ही दल जनता को पिछले 20 सालों से छल रहे हैं । दोनों दलों में कई घोटाले पिछले 20 सालों में आए सरकारें बदलती रही लेकिन आज तक कोई भ्रष्टाचारी जेल नहीं गया। अब चुनाव नजदीक हैं तो भाजपा फिर कांग्रेस के पिछली सरकार में भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की बात कह रही है लेकिन सवाल यह उठता है पिछले साढे 4 सालों में भाजपा ने उन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जिनके भ्रष्टाचार को लेकर वह जनता के बीच जाने की बात कह रही है ।दिनेश मोहनियाल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी कहती है। लेकिन कांग्रेस के विधायकों को भाजपा ने ही सर आखों पर बिठाने का काम किया और उनकी कैबिनेट में आधे मंत्री कांग्रेसी ही हैं। जो कांग्रेस छोडकर बीजेपी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अब कहना मुश्किल है कि, भाजपा सिर्फ भाजपा है या फिर कांग्रेस है। हरिद्वार कुंभ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना एंटिजन टेस्टिंग के नाम पर कुंभ में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ और लाखों लोग की जान के साथ खिलवाड़ किया गया। लेकिन भाजपा ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री का नाम आता देख अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने केदारनाथ आपदा का हवाला देते हुए कहा कि 2013 में आपदा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी और भाजपा ने ही इस मुददे पर हंगामा मचाया था लेकिन भाजपा में शामिल होते ही उनके बेटे को भी पार्टी ने विधायक बनाकर विधानसभा पहुंचा दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो लाख देने के नाम पर 25000 लेकर पकड़ा दिया कागज़ से भरा रुमाल
Next: एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ने संभाला वायु सेना के नए उप प्रमुख का कार्यभार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.