Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भाजपा नेताओं ने बदली एक्स प्रोफाइल, सिंधिया, शिवराज और मोहन यादव ने कहा- मैं हूँ मोदी का परिवार
  • राष्ट्रीय

भाजपा नेताओं ने बदली एक्स प्रोफाइल, सिंधिया, शिवराज और मोहन यादव ने कहा- मैं हूँ मोदी का परिवार

RNS INDIA NEWS 04/03/2024
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बार फिर परिवारवाद को लेकर नई राजनीतिक बहस तेज हो गई है। पटना में राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को जन विश्वास रैली में मोदी पर व्यक्तिगत हमला किया था। लालू यादव ने मोदी पर कहा था कि नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद का जिक्र कर रहे हैं। आपके पास परिवार नहीं है। आप हिन्दू भी नहीं हैं।
लालू यादव की इस टिप्पणी पर पीएम मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के अदिलाबाद में एक जनसभा में कहा कि मेरे परिवार को लेकर मेरे ऊपर निशाना साधा गया है। लेकिन, अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हू मोदी का परिवार।
जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर मोदी का परिवार नाम की मुहिम शुरू की, देशभर के भाजपा नेताओं के साथ ही मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं ने भी अपने एक्स अकाउंट पर बायो बदल लिया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत सभी मंत्री, विधायकों, सांसदों और भाजपा के संगठन पदाधिकारियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया है। इस कैम्पेन के जरिए भाजपा ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव समेत समूचे विपक्ष को घेरा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- हां, हम सब हैं मोदी का परिवार का हिस्सा हैं। यह बात सही है कि पूरा भारत देश उनका परिवार है। हम सभी भारतवासी को गर्व होना चाहिए कि ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री हमारे देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है। प्रधानमंत्री का संबोधन जब शुरू होता है तो वे कहते हैं मेरे परिवार जनों.. लेकिन लालू यादव से लेकर जो अपने ही परिवार में समाहित पार्टियां हैं, उनके मन में केवल अपना परिवार है।
पीएम मोदी के मन में पूरा देश एक परिवार है। मेरा परिवार यह कैंपेन भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश के अंदर किया है। जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक पल, एक-एक क्षण भारत माता, देश, समाज, गरीबों कल्याण के लिए लगाया है, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। उनका विजन वसुधैव कुटुंबकम का है।
भारतीय संस्कृति कहती है कि दुनिया एक परिवार है। लालू यादव जैसे लोग, छोटे मन के लोग हैं। लालू यादव केवल और केवल अपने बेटी अपने बेटे तक सीमित हैं लेकिन प्रधानमंत्री का मन और उनका काम दुनिया के अंदर बड़ा है। इसलिए प्रधानमंत्री के लिए पूरा देश एक परिवार है।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो शेयर करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर मोदी का परिवार लिख दिया है।
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है मोदी का परिवार।
मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने भी अपनी प्रोफाइल बदली है। डा. नरोत्तम मिश्रा ने अपने नाम के साथ लिखा है मोदी का परिवार।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6 मार्च से शुरू होगी देहरादून से अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए हवाई सेवा
Next: राशिफल 05 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.