Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा नेता के मकान में घुसे चोरों ने किया लाखों रूपए की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ
  • हरिद्वार

भाजपा नेता के मकान में घुसे चोरों ने किया लाखों रूपए की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ

RNS INDIA NEWS 15/07/2022
rns featured image new

हरिद्वार। आधी रात को खिड़की के रास्ते भाजपा नेता के मकान में घुसे अज्ञात चोर लाखों रूपए की नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। सवेरे चोरी का पता चलने पर भाजपा नेता तरूण नैय्यर ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर फिंगर प्रिंट आदि उठाए और चोरों की तलाश में जुट गयी है। घटना बीती रात की है। भीमगोड़ा निवासी भाजपा मंडल महामंत्री तरूण नैय्यर ने बताया कि गर्मी के कारण पूरा परिवार हॉल में सोता है। घर के पीछे रेलवे ट्रैक है। मकान के एक कमरे की खिड़की रेलवे ट्रैक की तरफ गली में खुलती है। तरूण नैय्यर ने बताया कि वे रात दो बजे के आसपास घर लौटे। इसके बाद पूरा परिवार हॉल में सो गया। आधी रात के बाद किसी समय खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर पांच लाख ब्यासी हजार की नकदी, साढ़े तीन लाख रूपए कीमत के जेवरात और लेपटॉप चोरी कर लिए। सवेरे उठने पर कमरे में अलमारी और संदूक के ताले टूटे देखकर चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत, खड़खड़ी चौकी इंचार्ज बिजेंद्र कुमांई पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर फिंगरपिं्रट आदि लिए। कांवड़ मेले के चलते भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बावजूद चोरी की घटना पर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी कर रहे डा. जोशी की छवि खराब: बड़ोनी
Next: रिश्तेदारी में आया युवक लापता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.