Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भाजपा ने साधु संतों व तीर्थपुरोहितों का किया उत्पीड़न: कम्प्यूटर बाबा
  • पौड़ी

भाजपा ने साधु संतों व तीर्थपुरोहितों का किया उत्पीड़न: कम्प्यूटर बाबा

RNS INDIA NEWS 30/01/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  कांग्रेस के स्टार प्रचारक व अपने बयानों से चर्चित रहे कम्प्यूटर बाबा का देवप्रयाग पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व तीर्थ पुरोहितों ने जोरदार स्वागत किया। देवप्रयाग पहुंचे कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि भाजपा ने साधु संतो व तीर्थपुरोहितो का उत्पीड़न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। देवस्थानम बोर्ड जैसे काले कानून को थोपने की सरकार की मंशा भारी विरोध के चलते पूरी नही हो पायी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर तीर्थ पुरोहितों के साथ हो रहा भेदभाव व उत्पीड़न खत्म होगा। बदरीनाथ मास्टर प्लान में तीर्थपुरोहितो व हकहकूकधारियों को उचित मुआवजा व धाम में ही भूमि दिलाने के लिए कांग्रेस उनका साथ देगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने तीर्थपुरोहितों को कोई सहायता नहीं दी। कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता इस बार आमूलचूल परिवर्तन का मन बना चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से स्टार प्रचारक नियुक्त कम्प्यूटर बाबा वर्तमान में उदासीन अखाड़े मध्य प्रदेश के महामंडलेश्वर भी हैं। उनके साथ कई अखाड़े के साधु भी यहां पहुंचे थे। मौके पर महंत अनिल बडथवाल, कांग्रेस पौराणिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री मुकेश प्रयागवाल, नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत, सेवा दल अध्यक्ष माणिक लाल ध्यानी, राकेश पंचभैया, वल्लभ राम सिंधी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आचार संहिता उल्लंघन में कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा
Next: शराब तस्करी में चार लोग गिरफ्तार, दो वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.